Motorola Edge 50 Ultra Price: अगर आपका बजट 45,000 रुपये के अंदर है और आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Motorola Edge 50 Ultra आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. Amazon पर इस फोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है. हालांकि यह कंपनी का पिछली पीढ़ी का फ्लैगशिप फोन है, लेकिन इसके फीचर्स आज भी इसे दमदार विकल्प बनाते हैं. इसमें शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलता है.
Amazon पर कितनी है कीमत?
Motorola Edge 50 Ultra की लॉन्च कीमत 64,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल Amazon पर यह 40,990 रुपये में मिल रहा है. यानी इस पर सीधे 24,009 रुपये की छूट दी जा रही है. इसके अलावा कुछ बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जिससे कीमत और कम हो सकती है.
अगर आप एक साथ पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, तो EMI का विकल्प भी मौजूद है. इसकी शुरुआत करीब 1,441 रुपये प्रति माह से होती है. पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर उसकी कंडीशन और मॉडल के अनुसार 18,850 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है.
Motorola Edge 50 Ultra के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अच्छा अनुभव मिलता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 4,500mAh बैटरी है, जो 125W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कैमरा सेटअप
फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
क्या इस कीमत पर खरीदना सही रहेगा?
अगर आप 45,000 रुपये के अंदर एक फ्लैगशिप फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Motorola Edge 50 Ultra एक अच्छा विकल्प हो सकता है. मौजूदा डिस्काउंट के बाद यह अपनी सबसे कम कीमत के करीब उपलब्ध है. साथ ही बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इसे और कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- iPhone 16 पर बंपर डिस्काउंट, इस डील में 13 हजार रुपये से ज्यादा की बचत; Pixel 10 पर भी शानदार ऑफर