फोन की बैटरी जल्दी होती है खत्म? ये 5 सेटिंग्स बदलते ही बढ़ जाएगी बैकअप

Phone Charging Tips: स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों की सबसे आम परेशानी बैटरी का जल्दी खत्म होना है. खासकर पुराने फोन में दिन में एक से ज्यादा बार चार्ज करना पड़ सकता है. हालांकि कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर बैटरी बैकअप को बेहतर किया जा सकता है, और इसके लिए नई बैटरी लगवाने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

Tech Does your phone battery drain quickly Changing these 5 settings will boost battery backup
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Phone Charging Tips: स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों की सबसे आम परेशानी बैटरी का जल्दी खत्म होना है. खासकर पुराने फोन में दिन में एक से ज्यादा बार चार्ज करना पड़ सकता है. हालांकि कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर बैटरी बैकअप को बेहतर किया जा सकता है, और इसके लिए नई बैटरी लगवाने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

डिस्प्ले सेटिंग्स में करें बदलाव

फोन की स्क्रीन बैटरी सबसे ज्यादा खर्च करती है. इसलिए सबसे पहले स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करें. जरूरत से ज्यादा तेज रोशनी बैटरी तेजी से खत्म करती है. इसके बाद स्क्रीन टाइमआउट कम कर दें. 

यानी फोन इस्तेमाल बंद करने के कुछ सेकंड बाद स्क्रीन अपने आप बंद हो जाए. इसे लगभग 5-10 सेकंड पर सेट करना बेहतर माना जाता है. अगर आपके फोन में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर है, तो उसे बंद करने से भी बैटरी बचती है.

डार्क मोड या नाइट मोड अपनाएं

डार्क मोड स्क्रीन की पावर खपत कम करने में मदद करता है. साथ ही यह आंखों पर भी कम दबाव डालता है. खासकर OLED या AMOLED स्क्रीन वाले फोन में डार्क मोड बैटरी बचाने में ज्यादा असरदार होता है.

रिफ्रेश रेट कम करें

उच्च रिफ्रेश रेट से स्क्रीन ज्यादा स्मूद लगती है, लेकिन इससे बैटरी तेजी से खर्च होती है. यदि आप लंबे बैकअप चाहते हैं तो सेटिंग्स में जाकर रिफ्रेश रेट को कम या स्टैंडर्ड मोड पर सेट करें.

ऐप्स की बैटरी खपत जांचें

कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी खर्च करते हैं, चाहे आप उनका इस्तेमाल न भी कर रहे हों. फोन की बैटरी सेटिंग्स में जाकर देखें कि कौन-सी ऐप सबसे ज्यादा बैटरी उपयोग कर रही है. अनावश्यक ऐप्स को बंद करें या अनइंस्टॉल कर दें. इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव कम होगा.

फ्लाइट मोड का इस्तेमाल करें

यात्रा के दौरान या ऐसी जगह जहां नेटवर्क की जरूरत नहीं हो, फोन को फ्लाइट मोड पर रखें. इससे फोन बार-बार नेटवर्क खोजने की कोशिश नहीं करेगा और बैटरी की खपत काफी कम हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- INDW vs PAKW: भारत-पाक मैच में टूटे 7 रिकॉर्ड, ऋचा घोष, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास