टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, पूरा करेंगे कार्यकाल, आखिर क्यों लिया फैसला?

टाटा समूह की कमान संभालने वाली कंपनी टाटा सन्स में नेतृत्व को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 18 अगस्त को होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

tata-sons-chairman-chandrasekaran-resigns-leadership-change-february-2027
Image Source: Social Media

टाटा समूह की कमान संभालने वाली कंपनी टाटा सन्स में नेतृत्व को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 18 अगस्त को होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक है और वह तब तक चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब उनकी दोबारा नियुक्ति को लेकर कंपनी के भीतर अनिश्चितता बनी हुई थी.

दोबारा नियुक्ति को लेकर बढ़ी थी खींचतान

चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर टाटा सन्स के शेयरहोल्डर्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच कथित मतभेदों के बीच आई है. रिपोर्ट्स में बोर्ड में प्रतिनिधित्व, ग्रुप की रणनीति, निवेश और अल्पांश शेयरहोल्डर शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप से जुड़े मुद्दों को लेकर मतभेद का जिक्र किया गया है. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और चंद्रशेखरन के बीच भी कुछ मुद्दों पर असहमति की रिपोर्ट सामने आती रही है. इससे पहले चंद्रशेखरन के कार्यकाल के विस्तार पर फैसला टाले जाने की खबरें भी सामने आई थीं.

फरवरी 2027 तक जारी रहेगी जिम्मेदारी

चंद्रशेखरन का तत्काल पद छोड़ना तय नहीं माना जा रहा है. मौजूदा रिपोर्टों के अनुसार वह फरवरी 2027 तक चेयरमैन बने रहेंगे, जिसके बाद टाटा सन्स में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ हो सकता है. चंद्रशेखरन जनवरी 2017 में टाटा सन्स के चेयरमैन बने थे और उनके नेतृत्व में समूह ने इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, एयर इंडिया और अन्य नए कारोबारों में बड़े निवेश किए हैं. अब उनके इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल टाटा समूह के अगले नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर है.

ये भी पढ़ें: पान मसाला के पाउच पर बड़ा बदलाव! FSSAI का नया नियम लागू, अब ऐसी होगी पैकिंग