शो से बाहर आते ही तान्या मित्तल को मिला पहला काम, इस ब्रांड के साथ किया कोलैब

Tanya Mittal First Brand Collab: आखिरकार तान्या मित्तल को बिग-बॉस के घर से बाहर निकलते ही पहला काम मिल ही गया. उन्होंने लग्जरी सैलून ब्रांड Yes Madam के लिए एडवरटाइजमेंट शूट किया है. इस शूट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया.

Tanya Mittal Collab with yes madam after show ends
Image Source: Social Media

Tanya Mittal First Brand Collab: बिग-बस सीजन 19 में तान्या मित्तल ने खूब लाइमलाइट बटौरी. खुद सलमान खान ने भी इस बात की तारीफ की. शो खत्म हुआ और सभी कंटेस्टेंट एक बार फिर से अपने पुराने काम में बिजी हो गए. तान्य मित्तल को भी घर से बाहर निकलने के बाद काम मिल गया है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें तान्या मित्तल को पहला ब्रैंड कोलैबोरेशन करते हुए देखा गया. 

तान्या ने बिग-बॉस के घर से बाहर निकलते ही YES MADAM के साथ कौलैब किया. इसका एक वीडियो भी सामने आया. वीडियो में हल्का-फुल्का तान्या को रोस्ट करते हुए दिखाया गया है. लेकिन इस बार इस ट्रॉलिंग का उन्हें पैसा दिया जा रहा है. 

घर से निकलते ही मिला पहला काम 

शो में देखा गया कि तान्या मित्तल ने घरवालों को अपने लाइफस्टाइल के बारे में बताया. जिसके बाद से ही उनकी ट्रॉलिंग शुरू हुई. उनका कहना था कि उनके पास 150 से अधिक बॉडीगार्ड्स हैं, तुर्की की फेमस स्वीट बकलावा खाना, ताज महल के पीछे जाकर चाय पीना. इन्हीं सब चर्चाओं के कारण उन्हें घर में काफी रोस्ट किया गया. घरवालों को उनकी बातों पर विश्वास ही नहीं हुआ. जिसके बाद से ही घर से बाहर निकलने के बाद लोग उनके लाइफस्टाइल को देखने के लिए काफी उत्सुक थे, कि क्या ऐसा सच है या नहीं. 

काम से पहले दिया था क्लू 

हालांकि इस शूट से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को क्लू दिया था कि घर से बाहर निकलने के बाद उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उन्हें इतनी जल्दी काम मिल जाएगा. लेकिन शूटिंग पूरी हुई और ब्रांड ने अपना वीडियो भी रिलीज कर दिया है. उन्होंने YES MADAM के लिए काम किया. शो में भले ही उन्हें काफी ट्रॉल किया गया हो. लेकिन बाहर निकलते ही उन्होंने अपनी अमीरी का सबूत देना शुरू कर दिया था. 

बाहर आते ही किया ये काम 

इंफ्लूएंसर तान्या ने शो से बाहर आते ही अपनी अमीरी का सबूत लोगों को देना शुरू कर दिया था. उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह लोगों को चांदी के सिक्के बांटते हुए दिखाई दीं. 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद तान्या एकता कपूर का शो मिलने के बाद मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं. इस दौरान वहां मंदिर के बाहर भीड़ इकठ्ठा हो गई. इस दौरान उन्होंने पापराजी का शुक्रिया अदा किया और वहां मौजूद लोगों को चांदी का सिक्का देती नजर आईं.

यह भी पढ़ें:  Single Papa Review: दिल को छू जाएगी ये सीरीज, आप भी कहेंगे; बना दिया वीकेंड!