T20 World Cup: फाइनल जीतने के बाद गर्लफ्रेंड माहिका के साथ स्टेज पर लेट गए हार्दिक पंड्या, देखें VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली.

T20 World Cup Hardik Pandya lay down on the stage with girlfriend Mahika
Image Source: Social Media

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया और साथ ही अपने घरेलू मैदान पर यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गई.

इस बड़ी जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ जश्न मनाया. इसी दौरान भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक खास सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

जीत के बाद मैदान पर खास पल

फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. मैच खत्म होते ही भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जश्न मनाना शुरू कर दिया. इसी दौरान माहिका शर्मा भी मैदान पर पहुंचीं और हार्दिक पंड्या के साथ इस खास जीत का जश्न मनाया.

बताया जा रहा है कि माहिका दौड़ते हुए हार्दिक के पास पहुंचीं और उन्हें गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की. इस दौरान उन्होंने हार्दिक के गाल पर किस भी किया. इसके बाद दोनों भारतीय तिरंगे में लिपटे हुए एक साथ डांस करते हुए नजर आए.

जश्न के दौरान एक ऐसा पल भी सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी. दोनों कुछ समय के लिए स्टेज पर साथ लेटकर आराम करते हुए दिखाई दिए. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया.

माहिका को बताया ‘लकी चार्म’

मैच के बाद दिए गए इंटरव्यू में हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा का जिक्र करते हुए उन्हें अपना “लकी चार्म” बताया. उन्होंने कहा कि माहिका के जीवन में आने के बाद से उनकी किस्मत बेहतर हुई है और उनके करियर में लगातार सफलता मिल रही है.

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टैंकोविच के तलाक के बाद से माहिका शर्मा उनके जीवन में आईं. दोनों पिछले करीब एक साल से रिश्ते में बताए जा रहे हैं.

पूरे 45 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट के दौरान भी माहिका शर्मा कई मैचों में स्टेडियम में मौजूद रहीं और हार्दिक को समर्थन देती दिखाई दीं.

टूर्नामेंट में हार्दिक का शानदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दिया.

टूर्नामेंट के दौरान खेले गए 9 मैचों में हार्दिक ने 160.74 की स्ट्राइक रेट से कुल 217 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 9 विकेट हासिल किए. उनकी इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत बना टी20 चैंपियन, किस टीम को कितनी मिली प्राइज मनी? देखें अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट