Asian Games 2026: सुजीत कलकल का कुश्ती में धमाल, ओलंपिक चैंपियन को पटखनी देकर जीता गोल्ड

Asian Games 2026: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

Sujeet Kalkal Wins Gold Medal At Asian Games Wrestling
Image Source: Social Media

Asian Games 2026: भारत के लिए 2026 एशियन गेम्स में कुश्ती से एक और बड़ी खुशखबरी आई है. भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में सुजीत का सामना ताजिकिस्तान के अब्दुलमाझिद कुदिएव से हुआ, जहां उन्होंने शुरुआती पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और 10-9 से रोमांचक जीत दर्ज कर भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया.

सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन को दी मात

सुजीत कलकल के लिए फाइनल तक का सफर भी बेहद खास रहा. गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए ओलंपिक चैंपियन कोटारा कियूका को 3-3 के स्कोर से हराकर पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी. इस मुकाबले में सुजीत ने आखिरी पलों तक धैर्य बनाए रखा और अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. ओलंपिक चैंपियन को हराकर फाइनल में पहुंचने के बाद उनकी नजर अब सिर्फ गोल्ड पर थी.

आखिरी मुकाबले में भी नहीं मानी हार

फाइनल में सुजीत के सामने अब्दुलमाझिद कुदिएव की चुनौती थी और मुकाबला शुरू से ही बेहद करीबी रहा. ताजिकिस्तानी पहलवान ने शुरुआत में बढ़त बनाकर सुजीत पर दबाव जरूर बनाया, लेकिन भारतीय पहलवान ने हार नहीं मानी और शानदार वापसी करते हुए स्कोर अपने पक्ष में कर लिया. आखिरकार सुजीत ने 10-9 से जीत दर्ज की और 2026 एशियन गेम्स में पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती का गोल्ड मेडल भारत के नाम कर दिया.

ये भी पढ़ें: Delhi Bus: महिलाओं के फ्री सफर का बदलेगा नियम, पिंक टिकट की जगह अब चलेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड