Spider-Man Brand New Day का दुनियाभर में धमाका, ओपनिंग वीकेंड में ऐसा करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

Spider-Man Brand New Day: मार्वल स्टूडियोज की फिल्म Spider-Man Brand New Day को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की है और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

Spider-Man Brand New Day makes a massive global splash becoming the second-biggest film of the opening weekend
Image Source: Social Media

Spider-Man Brand New Day: मार्वल स्टूडियोज की फिल्म Spider-Man Brand New Day को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की है और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

दुनियाभर में 927 मिलियन डॉलर की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड तक दुनियाभर में करीब 927 मिलियन डॉलर की कमाई की है. भारतीय रुपये में यह आंकड़ा लगभग 8,000 करोड़ रुपये के आसपास माना जा रहा है. इसी के साथ Spider-Man Brand New Day ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

Avengers: Endgame अब भी नंबर 1

इस सूची में पहले स्थान पर अब भी Marvel Studios की Avengers: Endgame बनी हुई है. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड में करीब 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग 11,000 करोड़ रुपये) का कारोबार किया था. यह रिकॉर्ड आज भी कायम है. फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साह था, इसलिए माना जा रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत करेगी.

भारत में भी शानदार कमाई

भारतीय दर्शकों के बीच भी मार्वल फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Spider-Man Brand New Day ने भारत में ओपनिंग वीकेंड तक 308 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने पहले दिन ही करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई करके दमदार शुरुआत की थी, जिसके बाद पूरे वीकेंड में इसका प्रदर्शन मजबूत बना रहा.

ये भी पढ़ें- रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने लॉन्च किया एक्सेल म्यूज़िक, संगीत की दुनिया में रखा नया कदम