Pune जा रही SpiceJet Flight में बढ़ा तापमान! यात्रियों को सांस लेने में हुई दिक्कत, मचा हड़कंप

Pune News:एसी बंद होने से फ्लाइट में बढ़ी गर्मी और घुटन, कई यात्रियों को सांस लेने में हुई परेशानी; क्रू मेंबर्स पर अपशब्द बोलने और बदतमीजी करने के आरोप, कार्रवाई की मांग

Bharat 24

Pune News: पुणे जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के अंदर अचानक तापमान बढ़ गया. यात्रियों के मुताबिक, एसी बंद होने के बाद फ्लाइट में गर्मी और घुटन बढ़ गई, जिससे कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. घटना के दौरान यात्रियों की हालत बिगड़ती देख विमान के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बताया जा रहा है कि फ्लाइट के उड़ान भरने के दौरान अचानक विमान के अंदर का तापमान बढ़ने लगा. एसी काम नहीं करने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कुछ यात्रियों ने घुटन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की. घटना से जुड़ी तस्वीरों में कई यात्री परेशान नजर आ रहे हैं. कुछ लोग गर्मी और घुटन से राहत पाने के लिए हाथ से हवा करते हुए भी दिखाई दिए. यात्रियों का आरोप है कि स्थिति कुछ समय तक ऐसी ही बनी रही, जिससे कई लोगों को असहज महसूस होने लगा.

ये भी पढ़ें- IndiGo Engine Failure: लैंडिंग से पहले फेल हुआ इंजन, कोलकाता से चेन्नई आ रही थी फ्लाइट, बाल-बाल बचे 224 लोग