SpaceX IPO Listing: एलन मस्क की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी स्पेसएक्स ने अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर ऐतिहासिक पदार्पण करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. दुनिया के सबसे बड़े 75 अरब डॉलर (करीब 7 लाख करोड़ रुपये) के आईपीओ के रूप में बाजार में उतरी कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया.
कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 11 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुआ और शुरुआती कारोबार के दौरान इसमें और तेजी देखने को मिली. इस प्रदर्शन के बाद स्पेसएक्स का कुल बाजार मूल्य 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंच गया.
किस कीमत पर हुई लिस्टिंग?
स्पेसएक्स ने अपने आईपीओ का मूल्य 135 डॉलर प्रति शेयर निर्धारित किया था. नैस्डैक पर इसकी शुरुआत 150 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो इश्यू प्राइस से करीब 11 प्रतिशत अधिक था. कारोबार के दौरान शेयर ने 160 डॉलर का स्तर भी पार कर लिया.
इस विशाल आईपीओ ने 2019 में हुए सऊदी अरामको के 26 अरब डॉलर के आईपीओ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसे अमेरिकी बाजार के इतिहास का पहला ट्रिलियन-डॉलर आईपीओ माना जा रहा है.
एलन मस्क की संपत्ति में बड़ा उछाल
स्पेसएक्स की सफल लिस्टिंग का सबसे बड़ा लाभ कंपनी के संस्थापक एलन मस्क को मिला. कंपनी के शेयरों में आई तेजी के साथ उनकी कुल संपत्ति में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई.
फोर्ब्स के अनुमान के अनुसार, लिस्टिंग के बाद मस्क की नेटवर्थ लगभग 1.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई, जबकि एक दिन पहले यह करीब 982 बिलियन डॉलर थी. इसी के साथ एलन मस्क आधिकारिक रूप से दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं.
निवेशकों के लिए आगे क्या?
मार्च में नैस्डैक ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए थे, जिनके तहत अत्यधिक मूल्यांकन वाली बड़ी कंपनियों को इंडेक्स में अपेक्षाकृत जल्दी शामिल किया जा सकता है. इन नियमों के कारण स्पेसएक्स के जल्द ही Nasdaq 100 इंडेक्स में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
यदि कंपनी इंडेक्स का हिस्सा बनती है, तो इंडेक्स को ट्रैक करने वाले पैसिव फंड्स और ईटीएफ को स्पेसएक्स के शेयर खरीदने होंगे. इससे लाखों निवेशकों के पोर्टफोलियो में यह कंपनी परोक्ष रूप से शामिल हो सकती है और शेयर में अतिरिक्त मांग देखने को मिल सकती है.
स्पेसएक्स की इस ऐतिहासिक लिस्टिंग ने न केवल वैश्विक शेयर बाजार में नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि एलन मस्क को भी दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.
ये भी पढ़ें- पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान नहीं जाएगी... भारत ने सुना दिया अपना फैसला! जंग की धमकी देते रह गए मुनीर