शादी के बाद नहीं, तलाक के बाद रखी पार्टी, महिला ने केक काटकर मनाया जश्न

आमतौर पर शादी को जिंदगी का सबसे खास दिन माना जाता है और लोग इस मौके को यादगार बनाने के लिए बड़ी-बड़ी पार्टियां रखते हैं. लेकिन दक्षिण कोरिया की एक महिला ने तलाक के बाद ऐसा जश्न मनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

south-korea-woman-divorce-ceremony-party-new-beginning
Image Source: Social Media

आमतौर पर शादी को जिंदगी का सबसे खास दिन माना जाता है और लोग इस मौके को यादगार बनाने के लिए बड़ी-बड़ी पार्टियां रखते हैं. लेकिन दक्षिण कोरिया की एक महिला ने तलाक के बाद ऐसा जश्न मनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. 37 साल की सिंगल मदर और कंटेंट क्रिएटर चो सेउंग-योन ने शादी खत्म होने के बाद बाकायदा 'डिवोर्स सेरेमनी' आयोजित की. इस समारोह में उन्होंने दोस्तों के साथ केक काटा, तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मनाया.

चमकदार ड्रेस पहनकर मनाया तलाक का जश्न

चो सेउंग-योन की डिवोर्स पार्टी में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए. इस खास मौके पर वह चमकदार ड्रेस पहने नजर आईं. उन्होंने दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और एक बड़ा केक काटा. समारोह के दौरान उन्होंने स्पीच भी दी. उनके दोस्तों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं.

'तलाक मेरी असफलता नहीं'

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, चो इस समारोह के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को लेकर समाज में बनी सोच को चुनौती देना चाहती थीं. वह दिखाना चाहती थीं कि शादी खत्म होने का मतलब जिंदगी का खत्म होना नहीं है. उनके लिए यह समारोह अपनी पहचान दोबारा हासिल करने और जिंदगी के नए अध्याय का स्वागत करने का तरीका था. उन्होंने तलाक को असफलता मानने के बजाय इसे नई शुरुआत के रूप में देखा.

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

चो ने अपनी डिवोर्स सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में उनके दोस्त तालियां बजाते और उन्हें चीयर करते दिखाई दे रहे हैं. इस पर लिखा था, 'आपकी शादी के जश्न से ज्यादा शानदार आपका तलाक का जश्न था।' पोस्ट के साथ चो ने सभी का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस खास मौके पर उन्हें प्यार और साथ दिया.

लोगों ने बताया नई शुरुआत का शानदार तरीका

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने चो के इस फैसले की तारीफ की और इसे जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने का शानदार तरीका बताया. उनका यह कदम इस बात की ओर भी ध्यान खींचता है कि किसी रिश्ते का खत्म होना किसी व्यक्ति की जिंदगी या पहचान का अंत नहीं होता.