दहेज की भेंट चढ़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर? पति समेत 6 लोगों पर हत्या का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Lucknow Sagar Rajput Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सआदतगंज इलाके में रहने वाली मानसी का शव घर में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

Social media influencer gifted with dowry Murder case registered against 6 people including husband
Image Source: Social Media

Lucknow Sagar Rajput Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सआदतगंज इलाके में रहने वाली मानसी का शव घर में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

कुछ महीने पहले हुई थी शादी

मानसी की शादी 9 दिसंबर 2024 को लखनऊ के सआदतगंज निवासी सागर राजपूत से हुई थी. सागर भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और उसके लाखों फॉलोअर्स हैं. मानसी भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी.

दहेज में कार मांगने का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी में उनकी क्षमता के अनुसार नकद रुपये और घरेलू सामान दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था. परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही मानसी पर दहेज में कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था. आरोप है कि पति और अन्य ससुराल वाले लगातार उसे ताने देते थे और मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे.

परिवार को बताई थी अपनी परेशानी

परिजनों के मुताबिक मानसी कई बार फोन पर अपनी परेशानी और प्रताड़ना की जानकारी देती थी. परिवार के लोग कई बार दोनों पक्षों के बीच बात कर मामला सुलझाने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

शनिवार को परिवार को सूचना मिली कि मानसी ने फांसी लगा ली है. हालांकि, मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या की गई और बाद में मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया.

पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा, 4 में से 3 निगमों पर किया कब्जा, पालमपुर में कांग्रेस की जीत