Smartphones Price Hike: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक और झटका आया है. OnePlus 15R की कीमत बढ़ने के बाद अब Realme, Poco और Lava के कई मॉडल महंगे हो गए हैं. साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Realme 16 सीरीज और Poco, Lava के कुछ लोकप्रिय फोन अब ज्यादा कीमत में उपलब्ध होंगे.
Realme 16 सीरीज की कीमतों में बड़ा इजाफा
Realme 16 सीरीज के तीन प्रमुख मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. Realme 16 का 8GB रैम और 128GB वेरिएंट अब 33,999 रुपए में मिलेगा, जो लॉन्च के समय 31,999 रुपए था. वहीं Realme 16 Pro 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपए हो गई है, जबकि Pro Plus 5G वेरिएंट 48,999 रुपए में बिकेगा. प्रो प्लस की कीमत में कुल 7,000 रुपए का इजाफा हुआ है.
Poco के स्मार्टफोन्स हुए महंगे
Poco के दो प्रमुख मॉडल भी अब महंगे हो गए हैं. Poco X8 Pro Max का 12GB/256GB वेरिएंट अब 44,999 रुपए में मिलेगा, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 42,999 रुपए थी. Poco M8 5G का 6GB/128GB वेरिएंट भी अब 20,999 रुपए में बिकेगा, जो पहले 18,999 रुपए में उपलब्ध था.
Lava Agni 4 की कीमत में भी बढ़ोतरी
मिड-रेंज सेगमेंट के Lava Agni 4 ने भी यूजर्स को चौंका दिया है. लॉन्च के समय 24,999 रुपए में उपलब्ध इस फोन की कीमत अब 29,999 रुपए हो गई है.
महंगे होने की वजह और यूजर्स के लिए सुझाव
फोन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह वैश्विक सप्लाई चेन और कच्चे माल की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं. स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि अगर वे कोई फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो जल्द निर्णय लें क्योंकि आने वाले समय में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: 50MP कैमरा के साथ Moto G37 Power लॉन्च, 7000mAh की बैटरी फूंकती है जान, जानें कीमत और फीचर्स