50MP कैमरा के साथ Moto G37 Power लॉन्च, 7000mAh की बैटरी फूंकती है जान, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto G37 Power को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है. यह फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो 15,000 से 20,000 रुपए के बजट में पावरफुल और फीचर-रिच स्मार्टफोन तलाश रहे हैं.

Motorola Moto G37 Power launched with 50MP camera and 7000mAh battery
Image Source: Social Media

Motorola ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto G37 Power को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है. यह फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो 15,000 से 20,000 रुपए के बजट में पावरफुल और फीचर-रिच स्मार्टफोन तलाश रहे हैं. फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर, 7000mAh की दमदार बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट का मजबूत विकल्प बनाते हैं.

Moto G37 Power की कीमत और बिक्री

इस स्मार्टफोन का 4GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपए में उपलब्ध है, जबकि 8GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए रखी गई है. यह फोन 25 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Motorola की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इस रेंज में यह फोन REDMI 15 5G, POCO M7 Plus 5G, REDMI Note 14 SE 5G और OPPO K14x 5G जैसे विकल्पों के साथ टक्कर लेगा.

स्क्रीन और डिज़ाइन

Moto G37 Power में 6.6 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक पहुंचती है, जो बाहरी रोशनी में भी क्लियर विज़िबिलिटी देती है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है.

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर लगा है और यह 4GB और 8GB रैम वेरिएंट में उपलब्ध है. 4GB वेरिएंट वर्चुअल रैम के जरिए 8GB और 8GB वेरिएंट 12GB तक की रैम सपोर्ट करता है. स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा और शॉट्स

Moto G37 Power में रियर कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2-in-1 लाइट सेंसर के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स

फोन में 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, GPS, 4G LTE, ए-जीपीएस और USB टाइप-C पोर्ट सपोर्ट मौजूद है. इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी है, जो इसे पुराने एक्सेसरीज के साथ कंपैटिबल बनाता है.

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर अनजान लोगों के मैसेज से हैं तंग? ये फीचर करें एक्टिव, तुरंत मिलेगा छुटकारा