श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि भाजपामय हुई... बंगाल चुनाव की जीत पर बोले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन

Nitin Nabeen On Bengal Election: दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय में विधानसभा चुनाव 2026 में मिली जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला. असम और पश्चिम बंगाल में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.

Shyama Prasad Mukherjee birthplace BJP President Nitin Naveen said on the victory of Bengal elections
Image Source: ANI

Nitin Nabeen On Bengal Election: दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय में विधानसभा चुनाव 2026 में मिली जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला. असम और पश्चिम बंगाल में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे और जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

“मोदी जी पर जनता का भरोसा बरकरार”

इस कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा कि 12 वर्षों के बाद भी जनता में पीएम मोदी के प्रति कायम है. उनके इस बयान से साफ झलकता है कि पार्टी अभी भी मोदी के नेतृत्व में जनता के भरोसे को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती है.

पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा दावा

नितिन नवीन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पश्चिम बंगाल को भाजपामय कर दिया है. उनके इस बयान में यह भी संकेत मिला कि बीजेपी बंगाल में अपनी स्थिति को लेकर बेहद उत्साहित है और इसे ऐतिहासिक बदलाव मान रही है.

कार्यकर्ताओं के लिए संदेश

नितिन नवीन ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखते हैं और आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री को यह विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार परिश्रम करते रहेंगे और आने वाले समय में और मजबूत होकर काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत के उत्सव के साथ हम कल से फिर परिश्रम जुट जाएंगे.

जश्न के बीच भावुक पल

कार्यक्रम के दौरान एक खास पल भी देखने को मिला जब नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्पांजलि अर्पित करने आगे बढ़े. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्पांजलि स्वीकार करने के बजाय नितिन नवीन को ही पहनाने का भावपूर्ण इशारा किया. यह दृश्य कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए भावुक और यादगार बन गया.

बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में इस समय पूरे माहौल में उत्साह और खुशी है. असम और पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और नारों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था. सभी नेता इस जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें- लॉ एंड ऑर्डर, घुसपैठिए, एंटी-इन्कंबैंसी... वो 5 बातें, जिन्होंने बंगाल चुनाव में डुबोई TMC की लुटिया