शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीता 'लॉकअप 2', मिली बंपर प्राइज मनी

Lock Upp 2 Winner: पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि 'लॉकअप 2' का विजेता कौन होगा. अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर श्रेया कालरा ने शो का खिताब अपने नाम कर लिया है.

Shreya Kalra wins Lock Upp 2 by defeating Shivangi Joshi bags bumper prize money
Image Source: Social Media

Lock Upp 2 Winner: पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि 'लॉकअप 2' का विजेता कौन होगा. अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर श्रेया कालरा ने शो का खिताब अपने नाम कर लिया है.

विजेता बनने के बाद श्रेया को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली. शो की शुरुआत में ही मेकर्स ने ऐलान किया था कि इस सीजन के विजेता को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

शिवांगी जोशी को हराकर बनीं चैंपियन

ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. शिवांगी इस सीजन की फर्स्ट रनरअप रहीं. इसके अलावा फाइनल में राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत भी पहुंचे थे. फिनाले से पहले माना जा रहा था कि मुकाबला सबसे ज्यादा श्रेया और शिवांगी के बीच है. आखिर में श्रेया ने जीत दर्ज कर ली.

टॉप-5 फाइनलिस्ट कौन थे?

इस सीजन के टॉप-5 फाइनलिस्ट थे:

  • श्रेया कालरा
  • शिवांगी जोशी
  • राम कपूर
  • शिल्पा शिंदे
  • योगेश रावत

इन सभी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिर में ट्रॉफी श्रेया के नाम रही.

पहले सीजन के विजेता को क्या मिला था?

'लॉकअप' का पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था. उस सीजन के विजेता मुनव्वर फारूकी बने थे. मुनव्वर को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये, एक मारुति अर्टिगा कार और इटली का स्पॉन्सर्ड ट्रिप मिला था.

तीन साल बाद आया दूसरा सीजन

पहले सीजन के बाद 2023, 2024 और 2025 में शो का नया सीजन नहीं आया. इसके बाद इस साल रितेश देशमुख और फराह खान की मेजबानी में 'लॉकअप 2' शुरू हुआ. यह सीजन 27 जून से शुरू हुआ था और 5 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें- शादी के बाद बॉयफ्रेंड संग भाग गई थी युवती, अब कई टुकड़ों में मिला शव, सूटकेस में भरकर फेंका