शुक्र-गुरु का षट्कोण योग बदलेगा किस्मत? 28 नवंबर से इन 3 राशियों के अच्छे दिन!

Shatkon Yog 2026: नवंबर के आखिरी दिनों में ग्रहों की खास स्थिति बनने जा रही है. 28 नवंबर को शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर होंगे. ज्योतिष में इस स्थिति को षट्कोण योग कहा जाता है. शुक्र को प्रेम, धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है, जबकि बृहस्पति ज्ञान, भाग्य और तरक्की से जुड़े हैं.

shatkon-yog-2026-venus-jupiter-lucky-zodiac-signs
Image Source: Internet

Shatkon Yog 2026: नवंबर के आखिरी दिनों में ग्रहों की खास स्थिति बनने जा रही है. 28 नवंबर को शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर होंगे. ज्योतिष में इस स्थिति को षट्कोण योग कहा जाता है. शुक्र को प्रेम, धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है, जबकि बृहस्पति ज्ञान, भाग्य और तरक्की से जुड़े हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ मानी जा रही है.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का असर नौकरी, कारोबार, प्रेम जीवन और आर्थिक मामलों पर देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है.

कब बनेगा शुक्र और गुरु का षट्कोण योग?

पंचांग के अनुसार, 28 नवंबर की शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर शुक्र और बृहस्पति के बीच 60 डिग्री का कोण बनेगा. ज्योतिष में इसे षट्कोण योग या षष्ठम दृष्टि के नाम से जाना जाता है. इस दौरान शुक्र तुला राशि और बृहस्पति सिंह राशि में विराजमान रहेंगे.

बताया जा रहा है कि नवंबर में यह तीसरा मौका है, जब दोनों ग्रहों के बीच ऐसी स्थिति बन रही है. इससे पहले अगस्त के मध्य और 4 नवंबर को भी शुक्र और गुरु के बीच यह योग बना था.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय प्रेम और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिहाज से अच्छा रह सकता है. जो लोग अब तक सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. वहीं, पहले से चल रही बातचीत रिश्ते में बदलने के संकेत दे सकती है.

लेखन, कला और क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा. आपके काम की तारीफ हो सकती है और कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं. इस दौरान आप अपने शौक और पसंद की चीजों पर खर्च कर सकते हैं. धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी ही राशि में होना ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ माना जा रहा है. इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जिनसे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है.

लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है. जमीन, मकान या संपत्ति से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है. कारोबार करने वालों को अपने काम को आगे बढ़ाने और कमाई बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. किसी करीबी सदस्य की सरकारी नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए षट्कोण योग करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है. वहीं, अपना काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.

पुराने विवाद का हल निकलने से भी राहत मिल सकती है. हालांकि, पैसों के लेनदेन और कानूनी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. किसी भी दस्तावेज या समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें. सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके, जानें प्रेम, पैसा और करियर का हाल