Market Update: सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की गिरावट! मार्केट एक्सपर्ट Akash Jindal की बड़ी भविष्यवाणी

Market Update: शेयर बाजार ने आज हल्की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 35 अंक और सेंसेक्स 150 अंक नीचे रहा. जानिए मार्केट एक्सपर्ट ने भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार को लेकर क्या कहा.

Bharat 24

Market Update: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 35 अंक फिसल गया, जबकि सेंसेक्स में लगभग 150 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि गिरावट सीमित रही और बाजार में किसी बड़े दबाव के संकेत नहीं दिखे. निवेशकों की नजर अब दिनभर के कारोबार, वैश्विक संकेतों और प्रमुख आर्थिक घटनाक्रमों पर बनी हुई है.

शेयर बाजार खुलते ही निफ्टी में करीब 35 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जबकि सेंसेक्स लगभग 150 अंक नीचे कारोबार करता नजर आया. बाजार में यह गिरावट मामूली मानी जा रही है और निवेशक आगे की दिशा तय करने के लिए घरेलू और वैश्विक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट आकाश जिंदल का कहना है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में बनी हुई है. उनके अनुसार, देश में व्यक्तिगत आयकर (Individual Income Tax) संग्रह में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो इस बात का संकेत है कि लोगों की आय और आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं.
ये भी पढ़ें- Dehradun Bridge Collapse: पहली बारिश में धंस गया ₹16 करोड़ का नया पुल! कौन है जिम्मेदार?