33 साल का इंतज़ार खत्म! शाहरुख को 'जवान' के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, फिल्म ने कमाए थे 1140 करोड़

71st National Film Awards 2025: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आखिरकार उनके शानदार अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है. उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है.

Shah Rukh Khan Wins First National Award For Jawan Movie
Image Source: Social Media

71st National Film Awards 2025: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आखिरकार उनके शानदार अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है. उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. इसी समारोह में विक्रांत मैसी को भी ‘12वीं फेल’ फिल्म में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया. 23 सितंबर को दिल्ली में आयोजित ‘71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड-2023’ की ये शाम सितारों के लिए बेहद खास रही.

नेशनल अवॉर्ड समारोह में शाहरुख और रानी का खास पल

इस भव्य समारोह में शाहरुख खान ब्लैक सूट में बेहद आकर्षक नजर आए. उनकी सीट के ठीक पास बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी थीं. दोनों की मुस्कान और खुशी ने पूरे कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी. नेशनल अवॉर्ड जैसे बड़े मंच पर उनके साथ बैठना बॉलीवुड के चाहने वालों के लिए एक यादगार दृश्य रहा.

अवॉर्ड मिलने के बाद शाहरुख खान के दिल से जज़्बात

अवॉर्ड की घोषणा 1 अगस्त 2025 को हुई थी, जिसके बाद शाहरुख ने एक वीडियो जारी कर अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा,
“भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रिया. मुझे इस सम्मान और आपके प्यार से अभिभूत महसूस कर रहा हूं. यह अवॉर्ड मेरे लिए एक रिमाइंडर है कि एक्टिंग सिर्फ काम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है. स्क्रीन पर सच दिखाने की जिम्मेदारी है. मैं सबके प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं.”

शाहरुख खान का सफर

स्सा हैं. उन्होंने थिएटर से अपनी कला की शुरुआत की और टीवी सीरियल ‘फौजी’ (1989) के ज़रिए बड़े पर्दे पर कदम रखा. 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद ‘बाजीगर’, ‘डर’ जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल कर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया.

सुपरहिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त

शाहरुख खान की फिल्मों ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के बाद उन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ का खिताब मिला. ‘करण अर्जुन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी ग़म’, ‘देवदास’, ‘चक दे! इंडिया’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को और बुलंद किया.

कोविड के बाद शानदार वापसी और ‘जवान’ की कमाई

हालांकि ‘जीरो’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ जैसी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, लेकिन कोविड के बाद शाहरुख ने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों से जोरदार वापसी की. खासकर ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, जिसमें वर्ल्डवाइड 1140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई. इसी फिल्म के लिए शाहरुख को आखिरकार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है, जो उनके करियर का पहला है.

ये भी पढ़ें: पेरेंट्स बनने वाले हैं कटरीना और विक्की, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज