पेरेंट्स बनने वाले हैं कटरीना और विक्की, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड की मोस्ट अडोरेबल जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार फैंस को वह खुशखबरी दे दी, जिसका लंबे समय से इंतजार था. शादी के चार साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की है.

Katrina Kaif confirms her pregnancy shares photo on social media goes viral
Image Source: Social Media

बॉलीवुड की मोस्ट अडोरेबल जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार फैंस को वह खुशखबरी दे दी, जिसका लंबे समय से इंतजार था. शादी के चार साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की है. कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद प्यारी तस्वीर के साथ यह गुड न्यूज शेयर की, जो अब इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है.

कटरीना ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में नज़र आ रही हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है. विक्की कौशल, कटरीना के पास खड़े हैं और बड़े प्यार से उनका बेबी बंप थामे हुए नजर आते हैं. दोनों के चेहरे पर सच्ची खुशी और भावी पैरेंट्स बनने का उत्साह देखा जा सकता है. पोस्ट के साथ कपल ने लिखा खुशी और आभार के साथ, हम अपनी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं."

सेलेब्स और फैंस से मिल रही हैं ढेरों शुभकामनाएं

कटरीना-विक्की की इस घोषणा के साथ ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाइयों से भर दिया है. जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अन्य सितारों ने कपल को ढेरों प्यार और शुभकामनाएं दी हैं. कटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं. कुछ दिन पहले उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आया था, लेकिन अब इस आधिकारिक घोषणा ने सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

चार साल बाद फैमिली में नई शुरुआत

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में बेहद निजी लेकिन भव्य शादी रचाई थी. दोनों की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की फेवरेट रही है. अब शादी के चार साल बाद यह जोड़ा अपने पेरेंटहुड के नए सफर की ओर बढ़ रहा है. कटरीना और विक्की की यह खबर न केवल उनके चाहनेवालों के लिए बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए खुशी की लहर लेकर आई है. 

यह भी पढ़ें: नाटक कर रहा है... कौन है वो शख्स जिसकी बीमारी पर कंटेस्टेंट को नहीं हो रहा विश्वास; कैप्टन को करनी पड़ी अपील