Shadashtak Yog 2026: रविवार को बन रहा अशुभ योग, वृषभ-वृश्चिक समेत 3 राशियां रहें अलर्ट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की सुबह सूर्य और चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग बनने जा रहा है. ज्योतिष में इस योग को अनुकूल नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इसका असर व्यक्ति के धन, नौकरी और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है. इस दौरान कुछ लोगों को आर्थिक मामलों और रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

shadashtak-yog-2026-sun-moon-three-zodiac-signs
Image Source: Internet

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की सुबह सूर्य और चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग बनने जा रहा है. ज्योतिष में इस योग को अनुकूल नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इसका असर व्यक्ति के धन, नौकरी और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है. इस दौरान कुछ लोगों को आर्थिक मामलों और रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

दरअसल, 22 नवंबर की सुबह चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. इन दोनों ग्रहों की स्थिति से षडाष्टक योग बनेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. आइए जानते हैं इन तीनों राशियों के लिए यह समय कैसा रह सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है. इस दौरान चंद्रमा आपके बारहवें भाव में और सूर्य सातवें भाव में रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इससे अचानक खर्च बढ़ने की आशंका है. ऐसे में अपने बजट का ध्यान रखें और बचत के पैसे खर्च करने से बचें. बिना अच्छी तरह सोचे किसी भी जगह निवेश न करें.

नौकरी और कारोबार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की आशंका है. इसलिए बातचीत में संयम रखें और मिल-जुलकर काम करने की कोशिश करें. परिवार में जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर बहस हो सकती है. छोटी-छोटी बातों को विवाद का रूप देने से बचें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी. चंद्रमा आपके आठवें भाव में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, इस स्थिति में अचानक परेशानियां सामने आ सकती हैं. पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. किसी को बड़ी रकम उधार देने या बिना जानकारी के निवेश करने से बचें. सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें. कोई परेशानी महसूस होने पर उसे नजरअंदाज करने के बजाय उचित सलाह लें. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सतर्क रहना होगा, क्योंकि छोटी-सी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है. वैवाहिक जीवन में भी धैर्य बनाए रखें और बेवजह के विवादों से दूर रहें.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को इस दौरान आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने होंगे. जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान की वजह बन सकता है. शेयर बाजार या किसी अन्य जोखिम भरे निवेश में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार करें. दूसरों की सलाह पर बिना जांच-पड़ताल के अपना पैसा न लगाएं. कामकाज में भी मनचाहा परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. ऐसे में धैर्य रखें और अपनी मेहनत जारी रखें. अपनी निजी बातें हर किसी के साथ साझा करने से बचें. किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना भी ठीक नहीं होगा. यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें: मौत के बाद भी शरीर के पास क्यों रहते हैं घरवाले? जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण