Chhath Puja का दूसरा दिन आज | खरना का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

second day of Chhath Puja the 36-hour nirjala fast begin after Kharna prasad

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के चार दिनों में खरना का दिन बेहद खास माना जाता है. इस साल छठ पूजा 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाई जा रही है. 14 नवंबर को महापर्व का दूसरा दिन यानी खरना है. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को पूजा करने के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन हिस्सा शुरू हो जाता है. खरना का प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर पूरी साफ-सफाई और नियमों के साथ तैयार किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दिन खीर बनाने के लिए चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की धार्मिक मान्यता और इस परंपरा से जुड़ी खास बातें.