19 चौके और 9 छक्के... सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में बल्ले से बरपाया कहर, ठोकी 5वीं डबल सेंचुरी

Ranji Trophy 2025-26: मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के छठे राउंड में मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सरफराज ने शानदार दोहरे शतक के साथ अपनी बल्लेबाजी की क्लास दिखा दी.

Sarfaraz Khan 5th double century Mumbai vs Hyderabad Ranji Trophy 2025-26
Image Source: Social Media

Ranji Trophy 2025-26: मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के छठे राउंड में मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सरफराज ने शानदार दोहरे शतक के साथ अपनी बल्लेबाजी की क्लास दिखा दी. इस पारी ने न सिर्फ मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि सरफराज अब घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं.

सरफराज ने किया कमाल

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम महज 82 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी, और दबाव साफ नजर आ रहा था. ऐसे में सरफराज खान ने बल्लेबाजी के लिए कदम रखा. शुरुआत में उन्होंने खुद को सम्हाला और धीरे-धीरे रन बनाना शुरू किया. पहले दिन के अंत तक वह 142 रन बनाकर नाबाद रहे, और अगले दिन उन्होंने और भी बेहतरीन खेल दिखाया. सरफराज ने 206 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया और कुल 227 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे.

सरफराज ने मुंबई को दी मजबूत स्थिति

सरफराज के इस शानदार दोहरे शतक ने मुंबई को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया. उनके आउट होने के बाद ही हैदराबाद के गेंदबाजों को राहत मिली. इस पारी के बदौलत मुंबई ने बोर्ड पर 560 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं, हैदराबाद के कप्तान मोहम्मद सिराज के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने केवल एक विकेट ही लिया.

सरफराज खान का रिकॉर्ड

सरफराज खान के लिए यह पारी एक अहम मील का पत्थर साबित हुई. इस पारी के साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पांचवां दोहरा शतक पूरा किया. उनका यह रिकॉर्ड इस बात का गवाह है कि वह भारतीय घरेलू क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक हैं. इस सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने आठ पारियों में 400 से अधिक रन बनाए हैं और उनका औसत 55 के आसपास है. इसके अलावा, इस पारी के दौरान उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5,000 रन भी पूरे कर लिए. 28 वर्षीय सरफराज अब तक 61 मैचों की 91 पारियों में 64 के औसत से 5,090 रन बना चुके हैं. उनके नाम 17 शतक और 16 अर्धशतक भी दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ दूसरा टी20: रायपुर में भारत की नज़र सीरीज़ पर, न्यूजीलैंड की होगी वापसी की कोशिश