IND vs NZ दूसरा टी20: रायपुर में भारत की नज़र सीरीज़ पर, न्यूजीलैंड की होगी वापसी की कोशिश

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज़ अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच रही है. सीरीज़ का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs NZ 2nd T20I match today know playing 11 details
Image Source: ANI

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज़ अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच रही है. सीरीज़ का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

पहले टी20 में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने 48 रनों से जीत दर्ज की थी, जिससे टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी.वहीं, न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा. कीवी टीम हार के बाद वापसी करने के लिए रणनीति में बदलाव के साथ पूरी ताकत झोंकने को तैयार है.

रायपुर की पिच: बल्लेबाजों को शुरुआत में मदद, बाद में स्पिन का असर

रायपुर का यह मैदान पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिहाज से अभी ज्यादा अनुभवी नहीं है. यहां अब तक सिर्फ एक ही पुरुष टी20 इंटरनेशनल खेला गया है, जो दिसंबर 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था. उस मैच में भारत ने 174 रन बनाकर स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था, जिसमें स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम रही थी.पिच की प्रकृति की बात करें तो मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और मूवमेंट मिल सकती है. नई गेंद से बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा. लेकिन जैसे-जैसे ओवर बढ़ते जाएंगे, पिच की रफ्तार थोड़ी धीमी होती जाएगी, जिससे स्पिनर्स और स्लोअर गेंदें ज्यादा असर दिखा सकती हैं. मिडिल ओवर्स में समझदारी और संयम से खेलना बल्लेबाजों के लिए बेहद जरूरी होगा.

मौसम देगा पूरा साथ, बारिश की कोई चिंता नहीं

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 के दौरान मौसम पूरी तरह से क्रिकेट के अनुकूल रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जिससे दर्शकों को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिलेगा. शाम के समय तापमान करीब 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. नमी का स्तर भी सामान्य रहेगा, जिससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मौसम का कोई नकारात्मक असर पड़ने की संभावना नहीं है.

IND vs NZ: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत (IND): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (NZ): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज बनाएंगे दबदबा? जानें रायपुर की पिच पर किसका चलेगा जादू