Samsung Galaxy Z Fold 8: Samsung ने भारत में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर दिए हैं. तीनों फोन नए और मजबूत Armor Hinge के साथ आते हैं. कंपनी का दावा है कि इन फोन्स की स्क्रीन पर क्रीज पहले के मुकाबले काफी कम दिखाई देगी. आइए जानते हैं इन तीनों फोल्डेबल फोन्स की कीमत, प्री-ऑर्डर ऑफर और खास फीचर्स.
Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत
Galaxy Z Fold 8 Ultra तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.
Galaxy Z Fold 8 की कीमत
16GB 1TB वेरिएंट की कीमत 2,39,999 रुपये है.
Galaxy Z Flip 8 की कीमत
प्री-ऑर्डर ऑफर
Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra पर 9,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा 10,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी दिया जा रहा है. Galaxy Z Flip 8 खरीदने पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 5,000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिलेगा. तीनों फोन्स पर 9 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट EMI का विकल्प भी मिलेगा. इनकी बिक्री भारत में 7 अगस्त से शुरू होगी.
Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra के फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते हैं. इनमें बड़ा Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, नया Armor Flex Hinge और Flex Titanium Body दी गई है. डिस्प्ले में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है, जिससे बाहर इस्तेमाल करना आसान होगा. Galaxy Z Fold 8 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 50MP और 10MP के दो अन्य कैमरे भी मिलते हैं. वहीं Galaxy Z Fold 8 में 50MP के रियर कैमरे दिए गए हैं.
Galaxy Z Flip 8 के फीचर्स
Galaxy Z Flip 8 में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन Exynos 2600 प्रोसेसर पर काम करता है. फोन में Armor Aluminium Hinge दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 12MP का दूसरा कैमरा मिलता है.
सॉफ्टवेयर
Samsung के तीनों नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आते हैं. कंपनी का कहना है कि नए हिंज और बेहतर डिजाइन की वजह से इन फोन्स का इस्तेमाल पहले से ज्यादा मजबूत और आसान होगा.
ये भी पढ़ें- 'छात्रों के मुद्दे पर राजनीति न करें...' जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना, बोले- हम NEET पर चर्चा को तैयार