Samrat Choudhary Oath ceremony: 46 साल बाद BJP का CM! आज बदल जाएगा बिहार का इतिहास!

Samrat Choudhary Oath ceremony BJP CM in Bihar after 46 years

Samrat Choudhary: नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को कैबिनेट की आखिरी बैठक की. इसके बाद वे राज्यपाल से मिले और बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उसी दिन एनडीए की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया. इससे साफ हो गया कि अब वही बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे.

इस फैसले के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक के तौर पर पटना पहुंचे थे. उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे. बैठक के बाद सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बन गई.