'दो भाई दोनों तबाही...', जेठालाल से मिले समय रैना, लोगों ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप जोशी और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके समय रैना हाल ही में एक साथ नजर आए. जैसे ही समय रैना ने उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, फैंस के बीच हलचल मच गई.

Samay Raina and Jethalal meets users have captions
Image Source: Social Media

टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप जोशी और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके समय रैना हाल ही में एक साथ नजर आए. जैसे ही समय रैना ने उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, फैंस के बीच हलचल मच गई. दोनों कलाकारों को एक साथ देखकर लोग बेहद उत्साहित नजर आए और सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

तस्वीर में दिलीप जोशी और समय रैना दोनों ही पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आ रहे हैं. समय रैना ने काले रंग का खूबसूरत कुर्ता पहना है, जिस पर सफेद धागों से की गई फूलों वाली एम्ब्रॉयडरी काफी आकर्षक लग रही है. वहीं दिलीप जोशी भी ब्लैक कुर्ते और हाफ जैकेट में बेहद शानदार दिख रहे हैं. यह तस्वीर ना केवल उनकी स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में रही, बल्कि उनके मिलने के पीछे के मकसद को लेकर भी कयासों को जन्म दे गई.

सोशल मीडिया पर फैंस की कॉमिक क्रिएटिविटी

समय रैना ने जब तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा “इसको कैप्शन करिए”, तो मानो फैंस को एक मौका मिल गया अपने कॉमिक टैलेंट दिखाने का. तस्वीर के नीचे एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स आने लगे. किसी ने लिखा, “एक को बबीता जी की डेट मिलती है, एक को कोर्ट की डेट”, तो किसी ने कहा, “जलेबी फाफड़ा और डेली लफड़ा.” एक यूजर ने यहां तक लिख दिया, “लगता है समय नए टप्पू बनने जा रहे हैं.” इन सब कमेंट्स ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)

क्या किसी नए प्रोजेक्ट की तैयारी है?

फैंस के बीच इस बात को लेकर भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है कि आखिर समय रैना और दिलीप जोशी की ये मुलाकात किस वजह से हुई. क्या ये केवल एक आम मुलाकात थी या फिर दोनों किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने जा रहे हैं? अभी तक किसी आधिकारिक प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह दोनों कलाकारों को एक साथ देखा गया, उससे यह अटकलें जरूर तेज हो गई हैं.

दो दुनियाओं की टक्कर, एक दिलचस्प तस्वीर

टीवी सीरियल्स और स्टैंडअप कॉमेडी  ये दो बिल्कुल अलग दुनिया हैं, लेकिन जब इनके दो चर्चित चेहरे एक साथ दिखाई दिए, तो फैंस के लिए यह एक ट्रीट बन गया. दिलीप जोशी की जेठालाल वाली छवि और समय रैना की हाजिरजवाबी जब एक फ्रेम में आई, तो सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हुई. दोनों की जुगलबंदी भविष्य में भी देखने को मिले, यही दर्शक अब उम्मीद लगाए बैठे हैं.

यह भी पढ़ें: राइज एंड फॉल’ का ग्रैंड फिनाले आज, जानें फिनाले में कौन-कौन से कंटेस्टेंट? किसके सर सजेगा विनर का ताज