‘राइज एंड फॉल’ का ग्रैंड फिनाले आज, जानें फिनाले में कौन-कौन से कंटेस्टेंट? किसके सर सजेगा विनर का ताज

एमएक्स प्लेयर का चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ आज अपने पहले सीजन की अंतिम मंज़िल तक पहुंच चुका है. दर्शकों की उत्सुकता और कंटेस्टेंट्स की मेहनत के महीनों बाद आज यानी 17 अक्टूबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड प्रसारित किया जाएगा.

Rise and Fall Grand Finale today know who are the top 3 finalist
Image Source: Social Media

एमएक्स प्लेयर का चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ आज अपने पहले सीजन की अंतिम मंज़िल तक पहुंच चुका है. दर्शकों की उत्सुकता और कंटेस्टेंट्स की मेहनत के महीनों बाद आज यानी 17 अक्टूबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड प्रसारित किया जाएगा. शो की शुरुआत जहां 16 प्रतियोगियों के साथ हुई थी, वहीं अब सिर्फ 6 फाइनलिस्ट ही ट्रॉफी की दौड़ में बचे हैं.


शो के मेकर्स द्वारा हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में फिनाले एपिसोड की पहली झलक ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. जो 6 प्रतिभागी अब तक इस कठिन गेम में टिक पाए हैं, उनके नाम हैं: आरुष भोला, अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, आकृति नेगी, धनश्री वर्मा और नयनदीप रक्षित. हालांकि, फिनाले से ठीक पहले सचिन बाली और वाइल्डकार्ड एंट्री मनीषा रानी को शो से एलिमिनेट कर दिया गया, जिससे इन दोनों के जीतने के सपने अधूरे रह गए.

कौन हैं टॉप 3 में?

शो से जुड़ी कुछ अंदरूनी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रैंड फिनाले से पहले आकृति, धनश्री और नयनदीप भी रेस से बाहर हो गए हैं. यानी अब मुकाबला सिर्फ तीन दमदार कंटेस्टेंट्स के बीच रह गया है. आरुष भोला, अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी. इन तीनों में से ही कोई एक आज ‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन का विजेता बनेगा.

विनर को मिलेगा 30 लाख का इनाम

इस हाई-ड्रामा रियलिटी शो में ‘रूलर्स’ द्वारा अब तक कमाई गई कुल प्राइज मनी लगभग 30 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है. यही राशि अब शो के विजेता को इनाम के तौर पर दी जाएगी. इसके अलावा, विनर को मेकर्स की ओर से विशेष गिफ्ट्स और एक्सपोज़र के मौके भी मिलने की उम्मीद है.

कहां और कब देखें ग्रैंड फिनाले?

अगर आप इस शो के नियमित दर्शक हैं या अब जानना चाहते हैं कि आखिर ट्रॉफी किसके नाम होगी, तो ग्रैंड फिनाले देखने के लिए तैयार हो जाइए.
‘राइज एंड फॉल’ का फिनाले एपिसोड 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. शो के सभी 42 एपिसोड की तरह फिनाले भी एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगा.

शो की मेज़बानी करेंगे अशनीर ग्रोवर

इस रियलिटी शो के फिनाले की होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं मशहूर बिजनेस पर्सनालिटी और पूर्व शार्क टैंक जज अशनीर ग्रोवर, जिनकी बेबाकी और अनोखे अंदाज़ ने शो में एक अलग ही रंग भर दिया है.

यह भी पढ़ें: भाड़ में जाए तुम्हारा सॉरी, अमाल ने भद्दे कमेंट के लिए मांगी माफी तो भड़के लोग