राजस्थान में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 3000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

Rajasthan Teacher Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी के अंतर्गत टीचिंग एसोसिएट के पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है.

RSSB Teaching Associate Recruitment Rajasthan Teacher Vacancy 2026
Image Source: Freepik

Rajasthan Teacher Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी के अंतर्गत टीचिंग एसोसिएट के पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 3,540 पद विभिन्न विषयों में भरे जाएंगे. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह मौका बेहद महत्वपूर्ण है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जून 2026 है, इसके बाद जमा किए गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी जरूरी तिथियों को नोट कर लें. आवेदन ऑनलाइन 5 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं. लिखित परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2026 में किया जाएगा. समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है, ताकि पात्रता और दस्तावेज़ संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें.

पात्रता मानदंड और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा NET (UGC/CSIR) या SLET/SET पास होना भी जरूरी है. आयु सीमा 21 से 40 साल तय की गई है, हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार 400 से 600 रुपये तय किया गया है.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा

इस भर्ती के लिए चयन दो चरणों में होगा. पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को टीचिंग एसोसिएट के रूप में नियुक्त किया जाएगा.

वेतन और नौकरी की जानकारी

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 28,850 रुपये वेतन मिलेगा. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो राजस्थान में शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2026’ लिंक ढूंढें और उसपर क्लिक करें.
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक डिटेल्स भरें.
  • अब अपनी फोटो और साइन सहित स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आगे की जरूरत के लिए सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में टीचर्स के लिए निकली बंपर वैकेंसी, क्या चाहिए योग्यता? जानिए एप्‍लीकेशन प्रोसेस