Nand Kumar Baghel Passes Away छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में हारने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए सोमवार बुरी खबर आई. पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल (Nand Kumar Baghel Passes Away) का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह कई काफी समय से बीमार थे और पिछले 3 महीने से अस्पताल में भर्ती थे, जहां पर उनका इलाज चल रहा था. सोमवार सुबह 6 बजे नंद कुमार बघेल ने अंतिम सांस ली. श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल की मानें तो पिछले 3 महीने से नंद कुमार बघेल लंबे समय से भर्ती थे और उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था.
10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार
पिता के निधन की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके दी. पूर्व सीएम बघेल ने लिखा- 'दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का सोमवार सुबह निधन हो गया है. उनके मुताबिक, छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में किया जाएगा.
हमेशा रहे विवादों में
गौरतलब है कि नंद कुमार बघेल हमेशा विवादों में रहे. उन्होंने कई बार ऐसे बयान दिए जो असहज करने वाले थे. यहां तक की सितंबर 2021 में नंद कुमार बघेल को जेल की हवा भी खाड़ी पड़ी थी. दरअसल, सितंबर, 2021 में उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने एक समाज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्हें काफी दिनों बाद जमानत मिली थी. इससे पहले वह राम पर भी टिप्पणी कर चुके थे.
दो बार जेल पड़ा था जाना
एक समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद रायपुर में पुलिस ने नंद कुमार बघेल को हवालात में बंद कर दिया था. जेल में तीन रातें गुजारने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल रिहा हो पाए थे. वह एक बार नहीं, बल्कि कई बार जेल जा चुकी है. वह अपनी अपनी एक किताब के लिए जीवनभर चर्चा में रहे और एक बार तो इसीलिए जेल भी गए थे. एक बार तो वह ऐसे समय में जेल गए जब पुत्र भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे वहीं दूसरी जोगी की सरकार थी तब उन्हें जेल जाना पड़ा.