एक्सपायर हो गया है ड्राइविंग लाइसेंस? 2026 में घर बैठे ऐसे करा सकते हैं रिन्यू, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) साल 2026 में एक्सपायर होने वाला है, तो अब आपको इस चिंता करने की जरूरत नहीं है कि इसे कैसे रिन्यू कराया जाए. अब भारत में ड्राइविंग लाइसेंस की रिन्युअल प्रक्रिया को सरल और सुलभ बना दिया गया है, और अब आप इसे आसानी से ऑनलाइन रिन्यू कर सकते हैं.

Renewing your driving license is now easier here s the complete online process
Image Source: Social Media

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) साल 2026 में एक्सपायर होने वाला है, तो अब आपको इस चिंता करने की जरूरत नहीं है कि इसे कैसे रिन्यू कराया जाए. अब भारत में ड्राइविंग लाइसेंस की रिन्युअल प्रक्रिया को सरल और सुलभ बना दिया गया है, और अब आप इसे आसानी से ऑनलाइन रिन्यू कर सकते हैं. यह न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती. आइए जानते हैं कि इस प्रक्रिया को आप कैसे पूरा कर सकते हैं.

कब तक होता है लाइसेंस एक्टिव?

हमेशा यह सवाल उठता है कि ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता कितने समय तक होती है. एक प्राइवेट ड्राइविंग लाइसेंस आमतौर पर 20 साल तक या आपके 40-50 वर्ष की उम्र तक वैध रहता है. वहीं, कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस को हर 3-5 साल में रिन्यू करवाना होता है.

आप अपनी लाइसेंस की एक्सपायरी से एक साल पहले ही रिन्युअल के लिए आवेदन कर सकते हैं. यदि लाइसेंस की एक्सपायरी के बाद 30 दिनों के अंदर इसे रिन्यू कर लिया जाता है, तो कोई जुर्माना नहीं लगता. अगर 30 दिनों से ज्यादा समय हो गया है, तो आपको लेट फीस देना पड़ेगा. और यदि लाइसेंस 5 साल से अधिक समय तक एक्सपायर रहा है, तो फिर नया लाइसेंस बनवाने या टेस्ट देने की जरूरत पड़ सकती है.

घर बैठे करें ऑनलाइन रिन्यू

अब आप घर बैठे अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कर सकते हैं. इसके लिए सड़क परिवहन मंत्रालय के सारथी परिवहन पोर्टल का उपयोग किया जाता है.

सबसे पहले आपको sarathi.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. यहां अपना राज्य चुनें और 'Driving Licence' सेक्शन में जाकर 'Renewal' विकल्प पर क्लिक करें. अब यहां आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि, और कैप्चा भरना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, पता प्रमाण, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.

फिर आप ऑनलाइन फीस का भुगतान UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं. यदि बायोमेट्रिक या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आवश्यकता हो, तो आपको नजदीकी RTO में अपॉइंटमेंट लेकर दस्तावेज़ जमा करने होंगे. इसके बाद, आपका रिन्युअल स्मार्ट DL कार्ड 15 से 30 दिनों में आपके पते पर भेज दिया जाएगा.

ऑफलाइन रिन्यू का भी विकल्प

यदि आप चाहें तो नजदीकी RTO जाकर ऑफलाइन भी रिन्यू कर सकते हैं. इसके लिए आपको फॉर्म 9 और आवश्यक मेडिकल फॉर्म भरकर दस्तावेज़ों के साथ जमा करने होते हैं. फीस जमा करने के बाद, आपका नया लाइसेंस कुछ दिनों में पोस्ट के जरिए आपके पास भेजा जाएगा.

समय पर करें आवेदन 

यह सलाह दी जाती है कि आप समय से पहले ही लाइसेंस रिन्यू करने के लिए आवेदन करें, ताकि आप जुर्माने से बच सकें. आप DigiLocker या mParivahan ऐप में डिजिटल लाइसेंस रख सकते हैं, जिसे ट्रैफिक पुलिस भी मान्यता देती है. रिन्युअल के स्टेटस को आप पोर्टल पर समय-समय पर ट्रैक भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी के आयुष्मान कार्ड धारक ध्यान दें! फौरन कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा योजना का लाभ