दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में आज 21 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी होगी. NIA की चार्जशीट में 13 आरोपियों को शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है.
गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके में 12 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. इस आतंकी हमले के बाद NIA लगातार मामले की जांच कर रही है. पिछली सुनवाई में अदालत ने 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई थी.
NIA ने मई 2026 में आरोपियों के खिलाफ करीब 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. धमाके का मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया था. जांच एजेंसी के मुताबिक मामले की जांच अंतिम चरण में है और एक फरार संदिग्ध की तलाश जारी है.