भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) वित्त वर्ष की अंतिम बैठक 6 फरवरी को करने जा रही है. इस बैठक से पहले वित्तीय बाजारों और निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा है कि क्या केंद्रीय बैंक एक बार फिर रेपो रेट में कटौती करेगा या फिर लगातार कटौतियों के बाद इस बार कुछ समय के लिए ब्रेक लगाएगा.