राम चरण की 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर राज, 5 दिन में तोड़े रिकॉर्ड, 'करुप्पु' के उड़ाए परखच्चे

Peddi BO Day 5 Worldwide: राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है. 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शकों के उत्साह ने इसकी कमाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया.

Ram charan Janhvi Kapoor Peddi Box Office Collection Day 5 Worldwide
Image Source: Social Media

Peddi BO Day 5 Worldwide: राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है. 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शकों के उत्साह ने इसकी कमाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया. फिल्म के निर्माताओं द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 'पेद्दी' ने रिलीज के महज पांच दिनों के भीतर दुनियाभर में 315 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. सोशल मीडिया पर मेकर्स ने इसे बॉक्स ऑफिस चैंपियन बताते हुए फिल्म की शानदार सफलता का जश्न मनाया है.

साल 2026 की सबसे बड़ी साउथ इंडियन फिल्म बनी 'पेद्दी'

इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ 'पेद्दी' ने साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इतना ही नहीं, यह पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा की इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है. फिल्म ने चिरंजीवी और नयनतारा स्टारर 'माना शंकर वर प्रसाद गारू' के 301.49 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है. रिलीज के कुछ ही दिनों में यह उपलब्धि फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाती है.

सूर्या की 'करुप्पु' को भी छोड़ा पीछे

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी 'पेद्दी' का जलवा देखने को मिल रहा है. फिल्म ने आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर 'करुप्पु' के 304 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. 'करुप्पु' को इस साल तमिल सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में गिना जा रहा था, लेकिन 'पेद्दी' ने उससे आगे निकलकर अपनी अलग पहचान बना ली है. इससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है.

तेलुगु बाजार में दिखा सबसे ज्यादा दम

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पेद्दी' ने भारत में पांच दिनों के भीतर 169.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है. खास बात यह रही कि फिल्म को सबसे ज्यादा समर्थन तेलुगु दर्शकों से मिला, जबकि हिंदी बाजार में इसकी रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही. इसके बावजूद फिल्म का कुल प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और आने वाले दिनों में इसके कई और रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सनी देओल की 'लाहौर 1947' बनी 'बंटवारा 1947', पोस्टर देखकर भड़के फैंस, जानें क्यों उठाया सवाल