Parliament Monsoon Session 2026 : राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित | Rajya Sabha | Paper Leak Bill

Parliament Monsoon Session 2026 : प्रश्नकाल शुरू होने से पहले सभापति की सांसदों को नसीहत, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी.

Bharat 24

Parliament Monsoon Session 2026 : संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति ने सदन में अनुशासन बनाए रखने को लेकर सांसदों को सख्त संदेश दिया. प्रश्नकाल शुरू होने से पहले उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे सदन की कार्यवाही में सहयोग करें, वेल में आने से बचें और किसी भी तरह के प्लेकार्ड का प्रदर्शन न करें. उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई सदस्य इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

कार्यवाही के दौरान सभापति ने कहा कि सभी सांसदों को चेयर का सहयोग करना चाहिए ताकि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चल सके. उन्होंने विशेष रूप से दो बातों पर जोर दिया पहला, कोई भी सदस्य सदन की वेल में न आए और दूसरा, सदन के भीतर प्लेकार्ड न दिखाए. उन्होंने कहा कि यदि कोई सदस्य इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे बोलने का अवसर देना संभव नहीं होगा और नियमों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है. सांसदों को निर्देश देने के बाद सभापति ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू कराई. उन्होंने सूचीबद्ध प्रश्नों को लिया और संबंधित सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया. इसके बाद सदन में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया.

ये भी पढ़ें- JPSC Exam Protest: 13वें दिन छात्रों का लगातार विरोध प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग