JPSC Exam Protest: झारखंड में JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) और JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है. राजधानी रांची में बुधवार को लगातार 13वें दिन भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते रहे. प्रदर्शनकारी 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग कर रहे हैं.
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि 14वीं JPSC परीक्षा की OMR शीट और पूरी चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. उनका कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं, इसलिए केवल विभागीय या राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं होगी. इसी वजह से छात्र लगातार CBI जांच की मांग पर अड़े हुए हैं. आंदोलन कर रहे छात्र संगठनों ने 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा कूच का ऐलान किया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. विधानसभा कूच को लेकर छात्रों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
ये भी पढे़ं-Breaking News: Apple का बड़ा एक्शन! App Store से Telegram OUT, मचा हड़कंप