Rajasthan Train Blast: श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर धमाका! ट्रेन उड़ाने की साजिश की जांच तेज

Rajasthan Train Blast Explosion on railway track in Sri Ganganagar

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध धमाके से हड़कंप मच गया. अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेल मार्ग पर श्रीविजयनगर क्षेत्र के 50 जीबी गांव के पास मंगलवार रात करीब 9:45 बजे जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके से रेलवे ट्रैक के नीचे लगे दो सीमेंट स्लीपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पटरी के बीच करीब 2 फीट गहरा गड्ढा बन गया.

राहत की बात यह रही कि धमाके से करीब 45 मिनट पहले इस रूट से पैसेंजर ट्रेन गुजर चुकी थी. घटना के बाद पुलिस, IB, CID और ATS की टीमें मौके पर पहुंचीं. रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार सुबह 9 बजे तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया.