'धुरंधर' को प्रोपेगेंडा बताने वालों को आर माधवन का तगड़ा जवाब, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने की दी सलाह

R madhavan On Dhurandhar: आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है. फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट को न केवल दर्शकों ने सराहा है, बल्कि कई बड़े सितारों ने भी इसकी तारीफ की. लेकिन इसके साथ ही कुछ आलोचक इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताकर कटघरे में खड़ा करने से नहीं चुके.

R Madhavan strong reply to those who called Dhurandhar propaganda box office collection
Image Source: Social Media

R madhavan On Dhurandhar: आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है. फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट को न केवल दर्शकों ने सराहा है, बल्कि कई बड़े सितारों ने भी इसकी तारीफ की. लेकिन इसके साथ ही कुछ आलोचक इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताकर कटघरे में खड़ा करने से नहीं चुके.

फिल्म की कास्ट इस आलोचना से बिलकुल भी प्रभावित नहीं है. अभिनेता आर माधवन ने खुलकर कहा कि ये सब उन्हें पहले से ही पता था. माधवन का मानना है कि आलोचक अपनी राय दें, लेकिन असली मायने दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलते हैं.

‘3 इडियट्स’ और ‘रंग दे बसंती’ की यादें ताजा

पुजा तलवार से बातचीत में माधवन ने बताया कि ‘धुरंधर’ की आलोचनाएं उन्हें चौंकाने वाली नहीं थीं. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे पहले भी ‘रंग दे बसंती’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों को शुरुआती समय में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. माधवन ने इसे ‘प्रिमेच्योर आलोचना’ बताया क्योंकि बाद में दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं.

दर्शकों की तारीफ ही असली पैमाना

आर माधवन ने आगे कहा कि जब दर्शक फिल्म की सराहना करने लगते हैं, तो शुरुआती निगेटिव रिव्यू अक्सर अप्रासंगिक हो जाते हैं. उन्होंने कहा,
"जब हर कोई कहता है कि ये फिल्म कुछ नहीं करेगी, तब अचानक धमाका हो जाता है. ‘धुरंधर’ के साथ भी यही हुआ."

माधवन का यह भी मानना है कि एक अभिनेता के लिए यह अनुभव ही सबसे रोमांचक होता है, जब आलोचना के बीच दर्शक फिल्म को अपनाते हैं और उसका समर्थन करते हैं.

सात दिनों में 200 करोड़ का कमाल

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने सात दिनों में 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म की रफ्तार पहले दिन से ही शानदार रही. इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

‘धुरंधर’ ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ साबित कर दिया है कि सच्चाई और मेहनत की कद्र करने वाले दर्शक किसी भी आलोचना से आगे बढ़कर फिल्म का असली मूल्य तय करते हैं.

यह भी पढे़ं- 'राजा रंगबाज'...फिर धमाल मचा रहे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, रिलीज हुआ नया सॉन्ग