'राजा रंगबाज'...फिर धमाल मचा रहे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, रिलीज हुआ नया सॉन्ग

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों अगर किसी स्टार का जलवा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, तो वह हैं पावर स्टार पवन सिंह. सोशल मीडिया से लेकर स्टेज शो तक, हर जगह उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार करना दर्शकों के लिए आम बात हो गई है.

Pawan Singh New Song Raja Rangbaaz Release chemistry with khushi kakkar
Image Source: Social Media

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों अगर किसी स्टार का जलवा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, तो वह हैं पावर स्टार पवन सिंह. सोशल मीडिया से लेकर स्टेज शो तक, हर जगह उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार करना दर्शकों के लिए आम बात हो गई है. इसी कड़ी में पवन सिंह का ताजा ट्रैक ‘राजा रंगबाज’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाका कर चुका है. यूट्यूब पर इस गाने ने चंद घंटों में लाखों व्यूज़ बटोर लिए और फैंस इसे बार–बार सुन रहे हैं.


यह रोमांटिक डांस ट्रैक पवन सिंह और खुशी कक्कड़ की दमदार वोकल केमिस्ट्री से भरपूर है. दूसरी ओर खुशी तिवारी की आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने की खूबसूरती को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है. जे एम एफ भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर जारी इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. विजुअल्स, संगीत और परफॉर्मेंस तीनों का मेल इसे दर्शकों का नया फेवरेट बना रहा है.

गाने की लिरिक्स और वाइब क्यों बना रही है चर्चा

गाना शुरू होते ही पवन सिंह का आक्रामक अंदाज और ‘तोहरा राजा रंगबाज के मिजाज…’ जैसी चटपटी पंक्तियाँ माहौल को ऊर्जा से भर देती हैं. उनकी पावरफुल आवाज और एक्सप्रेशन स्क्रीन पर बिजली की तरह चमकते हैं. वहीं खुशी कक्कड़ का सुरों का खनक इस रोमांटिक–डांस ट्रैक में मिठास घोल देती है. कोरियोग्राफी की फ्रेशनेस और म्यूजिक की बीट्स ने ऑडियंस को बांधे रखा है, जिसकी वजह से यह गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

देखें VIDEO

पवन सिंह ने अपनी खुशी जाहिर की

गाने की रिलीज पर पवन सिंह ने कहा कि ‘राजा रंगबाज’ उनके दिल के बेहद करीब है. उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि दर्शकों के लिए नई ऊर्जा और नए अंदाज का तोहफा है. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा रहती है कि भोजपुरी दर्शकों को कुछ नया और बेहतरीन दिया जाए. खुशी कक्कड़ के साथ उनका वोकल कॉम्बिनेशन शानदार रहा और खुशी तिवारी ने स्क्रीन पर कमाल कर दिखाया. पवन ने भरोसा जताया कि यह गाना फैंस के दिलों में खास जगह बनाएगा, क्योंकि दर्शकों का प्यार ही उनकी असली ताकत है.

किसने बनाया ‘राजा रंगबाज’ को खास

इस गाने की रचनात्मक टीम ने भी इसे सफल बनाने में अहम रोल निभाया है. इसके बोल बिट्टू विद्यार्थी द्वारा लिखे गए हैं, जबकि संगीतकार शुभम राज (SBR) ने इसमें अपनी खास धुन जोड़ दी है. वीडियो का निर्देशन बद्री झा ने संभाला है और क्रिएटिव डायरेक्शन नितेश सिंह ने किया है. गोल्डी जैसवाल और सनी सोनकर की कोरियोग्राफी ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है. ‘राजा रंगबाज’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पवन सिंह क्यों भोजपुरी इंडस्ट्री के TRP किंग कहे जाते हैं—उनका कोई भी नया सॉन्ग रिलीज होते ही ट्रेंड में जगह बना लेता है.

यह भी पढ़ें: सब पहुंचे लेकिन गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं गई तान्या मित्तल? बेइज्जत करने का लगाया आरोप!