Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे और जीवन में कभी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े. पैसा कमाने के साथ-साथ उसकी बचत करना भी जरूरी है, लेकिन कई बार अच्छी कमाई के बावजूद महीने के आखिर तक जेब खाली हो जाती है. ऐसे में लोग आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं. वास्तु शास्त्र में भी पर्स से जुड़े कुछ खास उपाय बताए गए हैं. मान्यता है कि पर्स में एक खास चीज रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की बरकत होती है. आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में.
पर्स में रखें कमलगट्टे का बीज
हिंदू धर्म में कमल के फूल को बेहद शुभ माना जाता है. मां लक्ष्मी को कमल पर विराजमान दिखाया जाता है, इसलिए इसे धन, वैभव और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कमल के बीज को कमलगट्टा कहा जाता है और इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है.
वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, पर्स में कमलगट्टे का एक बीज रखना शुभ माना जाता है. धार्मिक विश्वास है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन की बरकत होती है. हालांकि, यह एक पारंपरिक धार्मिक मान्यता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.
कमलगट्टे का बीज पर्स में रखने का सही तरीका
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले कमलगट्टे का साफ और साबुत बीज लें. अब इसे लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें. ध्यान रखें कि पर्स साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए. उसमें फालतू कागज या बेकार सामान जमा न होने दें.
पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में पर्स को धन रखने का स्थान माना गया है. इसलिए इसे हमेशा साफ और व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है. पर्स में पुराने बिल, बेकार कागज और फटे नोट जमा करने से बचें. समय-समय पर इनकी सफाई करते रहें और पर्स में केवल जरूरी सामान ही रखें.
धार्मिक मान्यता है कि साफ-सुथरा और व्यवस्थित पर्स सकारात्मकता बनाए रखता है. इसलिए पर्स को गंदा या अस्त-व्यस्त रखने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या आपने भी देखे हैं ऐसे सपने? स्वप्न शास्त्र में इन्हें माना गया है सौभाग्य का संकेत