PM Modi in Jalandhar: पंजाब को ₹5,470 करोड़ की सौगात, मोदी-मोदी के नारों से लोगों ने किया स्वागत !

PM Modi in Jalandhar: पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे और माहौल में भारी जोश नजर आया.

Bharat 24

PM Modi in Jalandhar: पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे और माहौल में भारी जोश नजर आया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान पंजाबी परंपरा का सम्मान करते हुए सिर पर पगड़ी भी बांधी, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

प्रधानमंत्री मोदी का यह पंजाब दौरा राजनीतिक और विकास के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. पिछले 5 महीनों में यह उनका पंजाब का दूसरा दौरा है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य को करीब 5470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

ये भी पढ़ें- वंदे मातरम् के अपमान पर सख्त कानून की तैयारी, राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे अहम बिल