Yanika Bindra कौन हैं? जिनके साथ बंद कमरे में हुआ तालिबानी व्यवहार; FIR में यूट्यूबर पर कई गंभीर आरोप

Yanika Bindra कौन हैं? जिनके साथ बंद कमरे में हुआ तालिबानी व्यवहार; FIR में यूट्यूबर पर कई गंभीर आरोप

मशहूर यूट्यूबर विवेक बिंद्रा की नवविवाहित पत्नी यानिका बिंद्रा ने उन पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है. नोएडा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. विवेक बिंद्रा ने इसी माह यानी 6 दिसंबर 2023 को यानिका से दूसरी शादी रचाई थी.

बंद कमरे में पीटा, थप्पड़ मारे, बाल नोचे

एफआईआर में यानिका की ओर से लिखा गया है कि विवेक बिंद्रा ने बंद कमरे में उन्हें पीटा, थप्पड़ मारे और उनके बाल खींचे. जिससे कान का पर्दा भी फट गया है. यानिका की हालत कैसी है इस पर अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया है. ऐसे में अब लोग जानना चाहते हैं कि यानिका कौन है और क्या करती है?

41 साल की उम्र में विवेक बिंद्रा की यानिका से यह दूसरी शादी थी. विवेक बिंद्रा का अपनी पहली पत्नी गीतिका सबरवाल से भी विवाद चल रहा है. मामला कोर्ट में विचाराधीन है. विवेक और गीतिका का इस शादी से एक बेटा भी है. पहली पत्नी से विवाद के बाद विवेक ने 06 दिसंबर 2023 को यानिका से दूसरी शादी की.

30 वर्षीय यानिका दिल्ली एनसीआर की रहने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका परिवार गाजियाबाद का रहने वाला है. हालांकि, उनके बारे में ज्यादा निजी जानकारी सामने नहीं आई है.

FIR में विवेक बिंद्रा पर क्या हैं आरोप?

यानिका के भाई गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने अपनी बहन की ओर से विवेक बिंद्रा पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है. वैभव ने एफआईआर में कहा है कि उसकी बहन यानिका को विवेक ने एक कमरे में बंद कर दिया, उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की, जिससे उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं.

आरोप है कि विवेक की पिटाई से यानिका के कान का पर्दा फट गया है. वह ठीक से सुन नहीं पाती हैं. यानिका फिलहाल दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. यूट्यूबर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का मोबाइल फोन भी फोड़ दिया है. नोएडा पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गहन जांच के बाद ही कोई उचित कदम उठाए जाएंगे.

Speaker Vivek Bindra का विवादों से है गहरा नाता, अब पत्नी के साथ किया तालिबानी व्यवहार