UP News: वह बयान जिसने अखिलेश यादव के करीबी नेता को पहुंचा दिया जेल, दिल्ली के होटल से हुई गिरफ्तारी

Samajwadi Party leader Mukesh Siddharth विवादित टिप्पणी के बाद एक वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मुकेश सिद्धार्थ के खिलाफ पुलिस शनिवार को ही प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद रविवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया.

UP News: वह बयान जिसने अखिलेश यादव के करीबी नेता को पहुंचा दिया जेल, दिल्ली के होटल से हुई गिरफ्तारी

मेरठ, भारत24 डिजिटल डेस्क : SP Leader Mukesh Siddharth Arrest समाजवादी पार्टी के नेता मुकेश सिद्धार्थ (Samajwadi Party leader Mukesh Siddharth) पर राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर पर विवादित टिप्पणी भारी पड़ गई. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश में मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में रविवार को विपक्षी दलों के दलित पार्षदों की कथित तौर पर पिटाई के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. विवादित टिप्पणी के बाद एक वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मुकेश सिद्धार्थ के खिलाफ पुलिस शनिवार को ही प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को रविवार देर रात दिल्ली के एक होटल में से गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से बदसलूकी

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद मेरठ जिला अस्पताल में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ का मेडिकल कराया गया. वहीं, गिरफ्तारी के बाद सपा नेता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपने बयान पर कायम है. जेल से बाहर आने के बाद जो कहा वह करेंगे भी. यहां पर बता दें कि सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने मंत्री सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने और शहर को आग लगाने की बात कही थी. ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली के होटल से गिरफ्तारी के दौरान सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की थी. कार में बैठने को लेकर सिविल लाइन थाने की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई. पुलिस से इस दौरान कहा कि वह कोई अपराधी नहीं हैं और उन्हें गाड़ी में आगे बैठना है. इसके बाद पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था के दृष्टिगत निजी वाहन में लाए.

Nand Kumar Baghel को 3 दिन बितानी पड़ी थी जेल में, हमेशा विवादों से रहा नाता; कुछ मुद्दों पर हमेशा अड़े रहे

शनिवार को वायरल हुआ था वीडियो

उधर, मेरठ में विवादित टिप्पणी के बाद यानी मुकदमा दर्ज होने के तुरंत बाद से ही मुकेश सिद्धार्थ फरार थे. पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ का शनिवार को यहां कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान बातचीत का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में उन्हें कथित तौर पर कहते हुए सुना जा सकता है. अगर राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की 10 जनवरी तक गिरफ्तारी नहीं होती है, तो हम उनकी गाड़ी और घर को फूंकने को लेकर कदम उठा सकते हैं.