नई दिल्ली : मथुरा से लोकसभा चुनाव 2024 की उम्मीदवार हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल के बयान पर राजनीति गरमा गई है. चुनाव में सभी पार्टियां हर तरह के उम्मीदवार मैदान में उतारती हैं, जिसका मकसद चुनाव जीतना होता है. लेकिन कांग्रेस की जारी अभी तक की 12वीं लिस्ट में किसी भी बड़े फिल्मी सितारे का नाम सामने नहीं आया है.
गौरतलब है कि सुरजेवाला हरियाणा के कैथल में INDIA गठबंधन उम्मीदवार सुनील गुप्ता के प्रचार के दौरान हेमा मालिनी को लेकर बयान दिया, जिस पर भाजपा की तरफ तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.
सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में दिया ये बयान
हरियाणा के कैथल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुरेजवाला ने कहा, "हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं, उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की है और हमारी बहू हैं. ये तो फिल्मी सितारे हैं, फिर भी आप हमें इसलिए चुनते हैं ताकि हम आप लोगों की सेवा कर सकें. लेकिन आजकल वोट के राज को खत्म करने की साजिश हो रही है.”
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के अपने ऊपर दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "...वे केवल लोकप्रिय लोगों को निशाना बनाते हैं क्योंकि अलोकप्रिय लोगों को निशाना बनाने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा...उन्हें पीएम मोदी से महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए... मैं अपना नामांकन दाखिल करने के लिए यहां आई हूं और इस खुशी के मौके पर मैं किसी और ने क्या कहा, इसके बारे में बात नहीं करना चाहती...''
वहीं इसके अलावा भाजपा नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
यह भी पढे़ं : Gourav vallabh Join Bjp: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस पूर्व नेता गौरव वल्लभ, पार्टी को आज ही दिया था इस्तीफा
आइये जानते हैं आखिर किस पार्टी ने, कितने फिल्मी सितारों को मैदान में उतारा है:
भाजपा इन फिल्मी सितारों को दिया है टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की अब 9वीं सूची जारी दी है. लगभग 419 कैंडीडेट की लिस्ट जारी कर दी है. इनमें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सेलिब्रेटीज के नाम हैं. आइये जानते हैं कि इनमें कितने फिल्मों सितारों के नाम हैं. इसकी लिस्ट में साउथ के फिल्मीं सितारों के भी नाम हैं. इनमें हेमा मालिनी, 'रामायण' सीरियल में राम का करिदार निभाने वाले अरुण गोविल, भोजपुरी सितारों में से मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, रवि किशन आदि के नाम शामिल हैं. कई नाम ऐसे हैं जो दूसरी बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं.
बीजेपी ने मथुरा से तीसरी बार हेमा मालिनी को बनाया उम्मीदवार
बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकीं हेमा मालिनी, जिन्हें ड्रीम गर्ल नाम से भी जाना जाता है, वह लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं. उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिला किया है. वह 2014 और 2019 में इस सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं. हेमा मालिनी ने 2019 में आरएलडी उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिह को बड़े अंतर से हराया था
आज नामांकन दाखिल करने बाद हेमा मालिनी ने कहा वह इस बार जीतीं तो जो अधूरे काम रह गए हैं उन्हें पूरा करेंगी.
हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत को दिया टिकट
भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिया है. कंगना लगातार प्रचार करती नजर आ रही हैं. वह बॉलीवुड में नेपोटिज्म, हिंदुत्व और मोदी की तारीफ कर सोशल मीडिया पर चर्चा में आती रही हैं.
यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: जमुई में लालू प्रसाद पर PM मोदी का वार, बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते
मेरठ से रामायण के ‘राम’ को मैदान में उतारा
बीजेपी ने इस बार मेरठ से धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को मैदान में उतारा है. वहीं चर्चा है कि सपा वहां से अपना उम्मीदवार बदलेगी.
पार्टी योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को मेरठ से टिकट दिया. वहीं इस पर सरदना से पार्टी के विधायक अतुल प्रधान को इससे पहले टिकट देने की चर्चा थी. आज यहां नामांकन का आखिरी दिन है. बीजेपी की तरफ से अरुण गोविल के मैदान में उतरने से ये सीट चर्चा का विषय बन गई है.
वहीं बुधवार को सरदना से पार्टी विधायक अतुल प्रधान नामंकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे. टिकट कटने की चर्चा पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जो राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय होगा उन्हें वह स्वीकार है! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे.
दिल्ली में BJP ने 4 नाम बदले, मनोज तिवारी का नाम बरकरार
वहीं दिल्ली में भाजपा ने कुल 7 सीटों में से 5 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने 4 उम्मीदवार बदल दिए हैं लेकिन भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का नाम नहीं बदला है. मनोज तिवारी ने उत्तर-पूर्व दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2019 में 3 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया था. इस सीट पर पूर्वांचल के मतदाताओं की काफी सख्या है, जिसका मनोज तिवारी को फायदा मिलता है. 2014 में भी वे यहां से जीत चुके हैं.
आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ मैदान में
भाजपा ने इस बार भी आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ को मैदान में उतारा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पिछली बार लगभग ढाई लाख से वोटों से हराया था. हालांकि बाद में इस सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के बड़े नेता धर्मेंद यादव को हराकर कब्जा जमा लिया था.
पश्चिम बंगाल के हुबली से लॉकेट चटर्जी को मैदान में उतारा
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की हुबली सीट से लॉकेट चटर्जी को मैदान में उम्मीदवार है. वह बांग्ला फिल्मों में काम करती हैं और क्लासिकल डांसर हैं. चटर्जी 2019 में इस सीट पर चुनाव जीत चुकी हैं और दोबारा कैंडिडेट हैं.
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024: जमुई में लालू प्रसाद पर PM मोदी का वार, बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते
केरल के त्रिशूर से साउथ की फिल्मों के अभिनेता को दिया टिकट
भाजपा ने इस बार केरल के त्रिशूर से साउथ फिल्मों के अभिनेता सुरेश गोपी को टिकट दिया है. वह अभिनेता होने के साथ ही बैकग्राउंड सिंगर भी रहे हैं. वह साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में बड़े नाम माने जाते हैं.
गोरखपुर से अभिनेता रवि किशन लड़ेंगे बीजेपी से चुनाव
वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी गोरखपुर से अभिनेता रवि किशन भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. पिछली बार उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामभुआल निषाद को करीब 3 लाख वोटों से हराया था.
कांग्रेस की लिस्ट में किसी बड़े फिल्मी सितारे का नाम नहीं
वहीं कांग्रेस की जारी 12वीं लिस्ट तक अभी तक ऐसे किसी बड़े अभिनेता का नाम सामने नहीं आया है. लिहाजा कांग्रेस नेता सुरजेवाला का हेमा मालिनी पर बयान एक मुद्दा हो सकता है, जिसे कांग्रेस पार्टि आने वाले चुनाव में बना सकती है कि उसने किसी भी फिल्मी सितारे को टिकट देने के बजाय जमीनी लोगों को टिकट दिया है.
हालांकि इस बारे में कांग्रेस प्रवक्ता से भारत 24 लाइव ने संपर्क किया, लेकिन उनका इस पर कोई जवाब नहीं मिला, अगर उनका जवाब आता है तो इस खबर को अपडेट किया जाएगा.
एकनाथ शिंदे की शिवसेना में अभिनेता गोविंदा हुए शामिल
महाराष्ट्र की राजनीति की बात करें तो एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता गोविंदा मैदान में उतर सकते हैं. गोविंद ने हाल ही में मुंबई में शिंदे की पार्टी ज्वाइन की है. माना जा रहा है कि उन्हें उत्तर-पश्चिम मुंबई से लोकसभा के लिए मैदान में उतारा जा सकता है.
गोविंदा 2004 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी मुंबई से चुनाव लड़े था और जीत दर्ज की थी. उन्होंने भाजपा के बड़े नेता रामनाइक को हराया था. इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है.
यह भी पढ़े: Delhi Liquor Policy Case: केजरीवाल को बड़ी राहत,CM पद से हटाने की दूसरी याचिका को HC ने किया खारिज
टीएमसी से ये सितारे हैं मैदन में
पंश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने भी फिल्मी सितारों पर दांव लगाया है. पार्टी बंगाली फिल्मों और टेलीविजन की कलाकार सयानी घोष को राज्य के जादवपुर मैदान में 2024 लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में है. वह 2021 में टीएमसी में शामिल हुई थीं. 2021 में पार्टी ने उन्हें युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया था. इसके अलावा पार्टी ने आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा और अन्य नाम शामिल हैं.
यह भी पढे़ं : वायरल वीडियो पर सुरजेवाला का स्पष्टीकरण, बोले- झूठी बातें फ़ैलाने की आदत बन गई है