Gourav vallabh Join Bjp
लोकसभा चुनाव 2024 ( LokSabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि गुरुवार को पूर्व नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए भाजपा ( Gourav vallabh Join Bjp)का हाथ थाम लिया है. उनके इस्तीफे के बाद से ही कहा जा रहा है कि कांग्रेस को गौरव वल्लभ के इस्तीफे से बड़ा झटका लग सकता है. वल्लभ ने बिहार पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल हुए हैं.
#BreakingNews | BJP में शामिल हुए गौरव वल्लभ
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) April 4, 2024
गौरव वल्लभ ने ली BJP की सदस्यता
Watch :- https://t.co/SSdIZgINvH#Congress #LoksabhaElection #Bharat24Digital @GouravVallabh @TawdeVinod @narendramodi @BJP4India @JPNadda @AmitShah @BJP4India pic.twitter.com/ArfV8U5ak9
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने अपने इस्तीफे ( Gourav Vallabh Resign) की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए इस्तीफे की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा. मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता. इस कारण मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.’
कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा.मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता.इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहाहूं
अपने इस त्यागपत्र में उन्होंने आगे लिखा कि ‘भावुक हूं और मन व्यथित है. काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं और बताना चाहता हूं. लेकिन मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं. फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है. ऐसे में मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता.’
यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: जमुई में लालू प्रसाद पर PM मोदी का वार, बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते