लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना
जनसभा कार्यक्रम में शामिल होने पर पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे में भर्ती के नाम पर जो लोग गरीब युवाओं से जमीन लिखवा लें, वो बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते. घमंडिया गठबंधन वालों के समय में केवल खस्ताहाल ट्रेनें चलती थीं। लेकिन अब पूरे देश की तरह ही बिहार के लोग भी वंदेभारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं.
NDA गंठबंधन बिहार को बड़े परिश्रम से बाहर लाया है
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है. बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हो पाया. बिहार को NDA गठबंधन बहुत ही परिश्रम से एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है.
जनसभा को किया संबोधित
बिहार जमुई में पहुंच पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस मंच से एक कमी हम सभी को महसूस हो रही है. हमारे लिए ये पहला ऐसा चुनाव है, जब बिहार के बेटे, दलितों-वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं. मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरो शोरों पर है.इसी क्रम में दोनो ओर से कैंपेन का भी आगाज हो चुका है. वहीं सीएम ममता बनर्जी और पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में रैली करने वाले हैं. आपको बता दें बिहार जमुई में पीएम मोदी रैली को संबोधित कर जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं. वहीं आज दोपहर 3 बजे सीएम ममता बनर्जी की भी रैली बंगाल स्थित कूच बिहार में रैली करने वाली हैं.
यह भी पढ़े: Delhi Liquor Policy Case: केजरीवाल को बड़ी राहत,CM पद से हटाने की दूसरी याचिका को HC ने किया खारिज