Haryana: CM मनोहर लाल ने दिखाई दरियादिली, जरूरतमंदों को खुद की सिक्योरिटी गाड़ी से पहुंचाया रैन बसेरा

Haryana: CM मनोहर लाल ने दिखाई दरियादिली, जरूरतमंदों को खुद की सिक्योरिटी गाड़ी से पहुंचाया रैन बसेरा

करनाल, भारत 24 डिजिटल डेस्क: हरियाणा में इस समय कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है. कई लोग ऐसे हैं जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है और वह खुले में रातें बिताते हैं. इस बीच मुख्यमंत्री  मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) सूचना मिली थी कि इस ठंड में रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ लोग हैं. जिसके बाद सीएम खुद वहां पहुंचे और जायजा लिया. उन्होंने देखा की काफी ज्यादा संख्या में लोग स्टेशन के बाहर बैठे थे. जिसके बाद सीएम ने सभी को तत्काल रैन बसेरा में शिफ्ट करने का निर्देश दिया . 

'मानवता के नाते मदद करना फर्ज'- सीएम

सीएण ने ना सिर्फ लोगों को रैन बसेरा में शिफ्ट करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने खुद की सिक्योरिटी में लगी गाड़ी के माध्यम से लोगों को रैन बसेरा तक पहुंचाया और स्वयं वहां मौके पर मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने कहा- 'आज लोहड़ी का त्योहार है ऐसे में इन्हें मूंगफली व अन्य खाद्य सामग्री देने के निर्देश दिए हैं. इन लोगों की खाने की व्यवस्था करने के लिए ढाई लाख रुपये देने की भी घोषणा की है. दिन में ये लोग अपने-अपने काम पर जाएंगे और रात्रि के समय रैन बसेरा में रहेंगे.'

सीएम के साथ कौन रहा मौजूद?

सीएम मनोहर लाल के साथ इस दौरान जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे. जिनमें  जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, रेणु बाला गुप्ता, एसपी शशांक कुमार सावन, निगम कमिश्नर अभिषेक मीणा, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, डीसी अनीश यादव,  एडीसी वैशाली शर्मा आदि शामिल हैं. सीएम के आदेश के बाद इन्हीं अधिकारियों ने  लोगों को राम नगर के रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया. इस कार्य में मुख्यमंत्री सिक्योरिटी की गाड़ी लगी रही.