हरियाणा में आयोजित हुआ पुलिस शिकायत प्राधिकरणों का राष्ट्रीय सम्मेलन, जानें क्या है उद्देश्य?

हरियाणा में आयोजित हुआ पुलिस शिकायत प्राधिकरणों का राष्ट्रीय सम्मेलन, जानें क्या है उद्देश्य?

चंडीगढ़, भारत 24 डिजिटल डेस्क: हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण द्वारा सभी राज्यों की पुलिस (Haryana Police)  शिकायत प्राधिकरणों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. देश में पहली बार इस तरह का कोई सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सम्मेलन राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohra Lal Khattar) ने प्राधिकरणों को और सुदृ्ढ़ करने, जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और पुलिस के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया.

क्या है इसका उद्देश्य? 

हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने पुलिस की कार्यप्रणाली और आचरण के विरूद्ध जनता द्वारा की जाने वाली शिकायतों के समाधान हेतु राज्यों में गठित पुलिस शिकायत प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली में एकरूपता लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर ने कहा 'जनता के मन में यह शंका होती थी कि पुलिस द्वारा उनके साथ किये जाने वाले गलत व्यवहार की शिकायत वे कहां दर्ज करवाएं, जहां उन्हें न्याय मिले. इसी अवधारणा के साथ राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण अस्तित्व में आया. 

लगभग 2 हजार शिकायतें मिली

सीएम ने बताया कि हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण में लगभग 2 हजार शिकायतें मिली है. प्राधिकरण की सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार ने संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया है व जुर्माना भी लगाया है. सीएम ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है और इसके लिए कई कारगर कदम भी उठाए गए हैं.  पुलिस सुधार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने के लिए और वित्तीय मामलों से निपटने हेतु हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो का गठन किया है, जिसके तहत कई गैर गतिविधियों पर लगाम लगाई जा रही है.