Delhi Air Pollution LIVE : दिल्ली में मचा हाहाकार, NCR की हवा में घुला जहर ही जहर?

Poison mixed in the air of Delhi NCR Pollution AQI

Delhi Weather Update: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं दिख रहा है. शनिवार, 6 दिसंबर को राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 330 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है. पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली लगातार जहरीली हवा की गिरफ्त में है, और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास अब तक प्रभावी साबित नहीं हो पाए हैं.

सबसे अधिक परेशान वे लोग हैं जो पहले से ही सांस संबंधी बीमारियों, खासकर अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और दिल की समस्याओं से जूझ रहे हैं. ठंड के साथ प्रदूषण का मिलाजुला असर राजधानी में स्वास्थ्य संकट को और गहरा कर रहा है.