एक चाय वाले को पीएम बना दिया... पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी ने बताई भारत के लोकतंत्र की शक्ति

फ्रांस दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की उपलब्धियों, लोकतंत्र की ताकत और भविष्य की विकास यात्रा पर विस्तार से अपने विचार रखे.

PM Narendra Modi speech in Peris community programme
Image Source: Social Media

पेरिस: फ्रांस दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की उपलब्धियों, लोकतंत्र की ताकत और भविष्य की विकास यात्रा पर विस्तार से अपने विचार रखे. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पेरिस रोशनी और रंगों का शहर है और भारतीयों ने इसे और रंगीन बना दिया है. उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर 12 साल सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है. ये भारत के लोकतंत्र की शक्ति है, जिसने एक चाय वाले को यहां तक पहुंचा दिया.

"भारत का जीडीपी दोगुना हुआ"

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्ष 140 करोड़ भारतीयों के अद्भुत सामार्थ्य है कि भारत का जीडीपी दोगुना हुआ है. एयरपोर्ट की संख्या दुगनी हुई है. 12 सालों में 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आ गए हैं. केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर भारतीयों तक पहुंच रहा है. भारतीय महिलाएं समाज को लीड कर रही हैं.

"हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की एक बड़ी ताकत"

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं 14 जून को नीस पहुंचा, तो सबसे पहले मैंने भारत इनोवेट्स प्रोग्राम में हिस्सा लिया. आज, जब मैं फ्रांस से लौटने की तैयारी कर रहा हूं, तो मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं भारत कनेक्ट प्रोग्राम में आ गया हूं. जिस तरह से आपने 21वीं सदी के भारत-फ्रांस रिश्ते को जोड़ा है, वह हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की एक बड़ी ताकत बन रहा है. मैं आपके लिए 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की शुभकामनाएं लाया हूं. इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि यह रंगों का शहर है. यहां आइडिया हैं और इनोवेशन के लिए प्रेरणा है. आप सभी, जो भारत के अलग-अलग राज्यों से आते हैं, इस शहर को और भी खूबसूरत बनाते हैं. आप इसे नए रंगों से भरते हैं. कुछ तमिल हैं, कुछ पंजाबी हैं, कुछ गुजराती हैं, कुछ मराठी हैं, और कुछ बंगाली हैं. भारत का हर कोना यहां मौजूद है.

"12 सालों में भारत का एक्सपोर्ट 35 गुना बढ़ा"

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा मोबाइल निर्माण करने वाला है. पिछले 12 सालों में, भारत का एक्सपोर्ट 35 गुना बढ़ा है. देश की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में जबरदस्त 100 गुना बढ़ोतरी हुई है, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बन गया है. इस तेज तरक्की और डेवलपमेंट से, भारत अब सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी बन गया है.

उन्होंने कहा कि जो कभी सपना था. अब सच्चाई है. जो कभी नामुमकिन लगता था और हकीकत है. इसकी सबसे बड़ी ताकत क्या है? यह मोदी के कारण नहीं. यह ताकत है भारत का लोकतंत्र और भारत की डेमोक्रेसी. इस डेमोक्रेसी में सबका साथ और सबका विकास है.

"यह भारत की प्रेरणा का नया युग"

पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल या 100 साल के बाद भारत के कालखंड की समीक्षा होगी. इस कालखंड को भारत की प्रेरणा ने चलाया. यह भारत की प्रेरणा का नया युग है. लोग केवल बिजली नहीं चाहते हैं, स्मार्ट लिविंग चाहते हैं. और भारत के लोग नेक्सट लेवल पर ले जाना चाहते हैं. भारत को नेक्सट लेवल पर ले जाना उनका सपना है.

"भारत भविष्य को आकार दे रहा"

उन्होंने कहा कि भारत केवल भविष्य को नहीं देख रहा है. भारत भविष्य को आकार दे रहा है. पहले देशों के रिश्ते केवल व्यापार पर तय होते हैं. अब व्यापार के साथ-साथ भरोसा भी उतना ही जरूरी हो गया है. हर देश स्थायी पार्टनशिप चाहता है. हर देश ऐसे साथी की तलाश में है, जिस पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके. ऐसे समय में भारत विश्व में एक ट्रस्टेड पार्टनर के रूप में उभर रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, आज भारत के लोग अपनी जिंदगी को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं, और उनका लक्ष्य भारत को भी अगले लेवल पर ले जाना है. उनके पास पक्का इरादा है, उनके पास सपने हैं और यही उम्मीदें आज भारत की विकास यात्रा की सबसे बड़ी ताकत हैं.

"सोलर पावर में भारत की कामयाबी"

उन्होंने कहा कि मैं आपको भारत की स्पेस यात्रा का उदाहरण दूंगा. भारत ने चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारा. दुनिया ने इसे एक बहुत बड़ी कामयाबी माना, लेकिन भारत यहीं नहीं रुका. आज देश गगनयान की तैयारी कर रहा है. आज भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की तरफ आगे बढ़ रहा है. यही उम्मीद ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी दिख रही है.

उन्होंने कहा कि सोलर पावर में भारत की कामयाबी की दुनिया भर में लगातार चर्चा होती है, लेकिन भारत अगली छलांग के लिए तैयारी कर रहा है. ग्रीन हाइड्रोजन में बड़े इन्वेस्टमेंट किए जा रहे हैं. एडवांस्ड न्यूक्लियर एनर्जी पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. आपने शायद भारत के फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर रिएक्टर से हुई तरक्की के बारे में भी सुना होगा. यह हमारे वैज्ञानिकों की एक बड़ी कामयाबी है, जो भारत के न्यूक्लियर एनर्जी लैंडस्केप में क्रांति ला रही है.

ये भी पढ़ें: अमित शाह से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बैठक में सीमा सुरक्षा समेत इन मुद्दों पर हुई बात