लंदन: भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर गुरुवार को आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो गए. लंदन में आयोजित एक संयुक्त समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की उपस्थिति में इस ऐतिहासिक समझौते को अंतिम रूप दिया गया.
यह समझौता भारत और यूके के बीच तीन वर्षों से चल रही वार्ताओं का परिणाम है, और इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है.